Exercises for weight loss : वेटलॉस के लिए रात को डिनर के बाद करें ये एक्सरसाइज़

0
162
फॉरवर्ड बैण्ड

Exercises for weight loss : अधिकतर लोग बॉडी वेट को मेंटेन रखने के लिए दिन की शुरूआत वर्कआउट से करते हैं, जो एक हेल्दी हेबिट है। मगर रात को सोने से पहले भी इस आदत को अपनी रूटीन में शामिल करना बेहद फायदेमंद साबित होता है। दरअसल, रात में हेल्दी फाइबर और कार्ब्स रिच डाइट (carbs rich diet) खाने के बाद एक्सरसाइज़ करना शरीर के लिए फायदेमंद साबित होता है। ऐसे में कुछ आसान एक्सरसाइज़ को पोस्ट डिनर वर्कआउट (post dinner workout) में एड किया जा सकता है। जानते हैं डिनर के बाद किन एक्सरसाइज़ की मदद से वेटलॉस की समस्या हल हो जाती है

पोस्ट डिनर वर्कआउट क्यों ज़रूरी

इस बारे में जिम सर्टिफाइड ट्रेनर नेहा बताती हैं कि बैली फैट को कम करने के लिए दिन के अलावा रात में डिनर के बाद एक्सरसाइज़ (exercise) फायदेमंद साबित होती है। इससे शरीर में कैलोरीज़ के स्टोरेज़ को कम किया जा सकता है और डाइजेशन (boost digestion) को भी मज़बूती मिलती है। पेट पर जमा चर्बी (Belly fat)cको बर्न करने के लिए खाना खाने के 1 घंटे बाद एक्सरसाइज़ करें। शारीरिक सक्रियता को बनाए रखने के लिए वॉक के अलावा रात को सामान्य एक्सरसाइज़ करें। इससे टांगों पर जमा अतिरिक्त फैट्स को भी कम किया जा सकता है।

साइड बिन एक्सरसाइज़ (Side bin exercise)

पेट पर जमा फैट्स को बर्न करने के लिए पोस्ट डिनर वर्कआउट (post dinner workout) फायदेमंद साबित होता है। इससे टांगों की मांसपेशियों को भी मज़बूती मिलती है। डिनर के बाद इसके अभ्यास से शरीर एक्टिव रहता है और एनर्जी का स्तर बना रहता है।

जानें इसे करने की विधि

इसे करने के लिए मैट पर सीधे खड़े हो जाएं। अब दोनों टांगों के मध्य दूरी बनाकर रखें और गहरी सांस लें
अब शरीर को दाहिनी ओर झुकाएं और दाई बाजू को नीचे ले जाएं। उसके बाद शरीर को उसी तरह से बाई ओर झुकाएं।
सांस धीरे धीरे छोड़ें। एक्सरसाइज़ के दौरान सांस पर नियंत्रण बनाए रखें। 30 बार इस एक्सरसाइज़ को दोहराएं।
रोज़ाना इस एक्सरसाइज़ को करने से पेट पर जमा फैट्स (Belly fat) को बर्न करने में मदद मिलती है।
खाना खाने के बाद साइड बिन एक्सरसाइज़ (side bin exercise) करना फायदेमंद साबित होता है।

2. फॉरवर्ड बैण्ड

शरीर को एनर्जी से भरपूर रखने के लिए आगे की ओर झुकें। इसे करने से पेट पर अतिरिक्त फैट्स को बढ़ने से रोका जा सकता है। नियमित तौर पर इसका अभ्यास करने से ब्लोटिंग (bloating), पेट दर्द और कब्ज की समस्या से भी बचा जा सकता है। वेटलॉस (weight loss) के लिए फॉरवर्ड बैण्ड को डिनर के बाद अवश्य करें।

जानें इसे करने की विधि

इस एक्सरसाइज़ को करने के लिए दोनों बाजूओं को सामने की ओर रेखें और सीधे खड़े हो जाएं व कमर को सीधा कर लें।
अब दाई बाजू को बाई कोहनी और बाई बाजू को दाईं कोहिनी पर टिका लें। इसके बाद शरीर को आगे की ओर झुकाएं।
15 बार शरीर को आगे झुकाएं और फिर सीधे खड़े हो जाएं। इससे पेट पर जमा होने वाले फैट्स को कम किया जा सकता है।
शरीर के स्टेमिला के अनुसार इसे दिन में 2 से 3 बार अवश्य करें।