Exercise for Back : करनी है कमर मजबूत और लचीली तो आज ही शुरू करें ये एक्सरसाइज

0
217
Exercise for Back

Exercise for Back : फिट रहने के लिए वे नियमित तौर पर एक्सरसाइज और योग करती हैं।  पीठ को मजबूत करने और हिप्स को लचीला बनाए रखने के लिए कुछ एक्सरसाइज करती हैं। आप भी अपने डेली रूटीन में इन एक्सरसाइज को शामिल कर सकते हैं। आइये जानते हैं इन एक्सरसाइज के फायदे और करने के तरीके के बारे में।

बैक एक्सटेंशन विद ट्विस्ट

बैक को मजूबत रखने और हिप्स को लचीला बनाने के लिए आप बैक एक्सटेंशन विद ट्विस्ट एक्सरसाइज कर सकते हैं। इस एक्सरसाइज को करने से पीठ और कमर की मांसपेशियां एक्टिव होती हैं साथ ही कमर के दर्द से भी राहत मिलती है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए आपको पेट के बल पर लेटना है और दोनों हाथों को सिर के पीछे रखना है। अब सिर को उपर की ओर उठाएं और एक ओर मोड़ें। इसी तरह से आपको सिर को उठाकर दूसरी ओर भी मोड़ना है।

बैक एक्सटेंशन विद लेग्स लिफ्ट

बैक एक्सटेंशन विद लेग्स लिफ्ट एक्सरसाइज करने के लिए आपको पेट के बल पर सीधा लेटना है। अब दोनों हाथों और पैरों को उपर की ओर उठाना है। इस एक्सरसाइज के कम से कम 10 सेट्स लगाएं।

बैक लेग लिफ्ट

बैक लेग लिफ्ट एक्सरसाइज करने के लिए आपको पेट के बल पर उल्टा लेटकर दाएं पैर को उपर की ओर उठाना है और बाएं हाथ को उपर की ओर लेकर जाना है। इसके बाद अपने बाएं पैर और दाएं हाथ को एकसाथ उठाएं।

सिंगल लेग रेज

सिंगल लेग रेज करना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होती है। इसे करने के लिए आपको ओवर योगा ब्लॉक्स का इस्तेमाल करना है। इसके लिए इस ब्लॉक को दोनों पैरों के बीच में रखें। अब आपको एक पैर को उठाकर ब्लॉक की दूसरी ओर लेकर जाएं। इस अभ्यास को लगातार करें।

सीटेड एल सिट लेग रेज

सीटेड एल सिट लेग रेज एक्सरसाइज को करने के लिए आपको योगा ब्लॉक को दोनों पैरों के बीच में रखना है। इसके बाद एक पैर को उपर की ओर उठाएं और उसे दोनों हाथों से पकड़ें।