बीजिंग। चीन के चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने नए मेगा एयरपोर्ट के आधिकारिक रूप से शुरूआत की घोषणा की। इस एयरपोर्ट का डिजाइन देखकर हर कोई हैरान है। ये स्टारफिश के आकार का है। जिसे प्रसिद्ध वास्तुकार जहा हदीद ने डिजाइन किया। यह नया एयरपोर्ट 98 फुटबॉल मैदान के बराबर है। करीब 173 एकड़ में बने इस हवाई अड्डे से पहली उड़ान बुधवार 3:30 बजे उड़ी।
स्टारफिश आकार में दिख रहा नजारा किसी अंतरिक्षयान का नहीं बल्कि एक हवाई अड्डे का है।
पेइचिंग डाशिंग अंतरार्ष्ट्रीय हवाई अड्डा और राजधानी अंतरार्ष्ट्रीय हवाई अड्डा विश्व से संपर्क करने वाले दो आधुनिक अंतरार्ष्ट्रीय विमानन हब बनेंगे। भविष्य में डाशिंग अंतरार्ष्ट्रीय हवाई अड्डा अंतरार्ष्ट्रीय विमानन हब के निमार्ण व संचालन में एक नया मॉडल और पेइचिंग, थ्येनचिन व हपेइ के समान विकास का नया इंजन बन जाएगा। एक अनुमान के मुताबिक वर्ष 2040 तक इस हवाई अड्डे से 10 करोड़ यात्री हर साल उड़ान भरेंगे।