Panipat News: भाजपा की नीतियों से हर वर्ग खुश: राहुल विज

0
7
भाजपा की नीतियों से हर वर्ग खुश: राहुल विज
Panipat News: भाजपा की नीतियों से हर वर्ग खुश: राहुल विज

राहुल विज ने प्रमोद कुमार विज के लिए जनसपंर्क कर वोट की अपील की
Panipat News (आज समाज) पानीपत: भाजपा शहरी विधानसभा प्रत्याशी प्रमोद कुमार विज के बेटे राहुल विज व पुत्रवधू आशिमा विज ने कहा कि उनको हलके के लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। भाजपा की जन कल्याणकारी नीतियों से हर वर्ग खुश है। इसलिए प्रदेश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनना तय है। वह मंगलवार को सेक्टर 11, वार्ड 10, सेक्टर 12 व मॉडल टाउन सहित विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क कर लोगों को संबोधित कर रहे थे। उसके बाद उन्होंने विराट नगर में सुंदरकाण्ड पाठ में शिरकत कर माथा टेक आशीर्वाद लिया। लोगों ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया।

दो लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार

भाजपा के संकल्प पत्र में उन्होंने वायदा किया कि दो लाख युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। जिससे युवा वर्ग बेहद खुश है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अनेकों घोषणाएं कर उनको लागू किया है। जबकि दूसरी पार्टी सिर्फ घोषणाओं तक ही सीमित रह जाती हैं। महिलाओं ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया था कि सिलेंडर के रेट कम करने का। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह प्रमोद विज को वोट दें और भाजपा को विजयी बनाएं। लोगों ने उनको समर्थन दिया और वायदा किया है वह कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर प्रचार करेंगे और प्रमोद कुमार विज को विजयी बनाएंगे।

ये भी पढ़ें : Himachal News : शिक्षा का स्तर में सुधार के प्रयास जारी : रोहित ठाकुर

ये भी पढ़ें : Himachal Weather : हिमाचल में 29 सितंबर तक खराब रहेगा मौसम