हर सनातनी को प्रतिदिन यज्ञ करना चाहिए : आचार्य आर्य नरेश

0
227
Every Sanatani should perform Yagya daily: Acharya Arya Naresh
Every Sanatani should perform Yagya daily: Acharya Arya Naresh
  • आर्य केंद्रीय सभा द्वारा निकाली गई प्रभात फेरी संपन्न

Aaj Samaj (आज समाज),पानीपत : पिछले तीन दिन से पानीपत के विभिन्न भागों में आर्य केंद्रीय सभा द्वारा निकाली जा रही प्रभात फेरी गुरुवार को सावित्री बाई फुले एनक्लेव, सेक्टर 25 में दलबीर आर्य के निवास स्थान पर संपन्न हुई। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश से पधारे प्रसिद्ध वैदिक विद्वान आचार्य आर्य नरेश ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक सनातनी को प्रतिदिन यज्ञ एवं संध्या (ब्रह्मयज्ञ) जरूर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यज्ञ इस संसार का श्रेष्ठतम कर्म है। इसमें हम जिन भी पौष्टिक पदार्थों या औषधियों की आहुति डालते हैं वह कई हजार गुणा करके अग्नि देवता हमे लौटाता है।

सनातन वैदिक संस्कृति के अनुसार अपना आचरण करो

आचार्य आर्य नरेश ने यज्ञ का वैज्ञानिक महत्व बताते हुए कहा कि यज्ञ से वायु शुद्ध होता है, वायु से जल शुद्ध होकर बारिश के रूप में जल खेतों को प्राप्त होता है और उसी शुद्ध जल से सिंचित अन्न ही यदि हमें खाने को मिलता है तो वह बहुत ही ज्यादा लाभकारी होता है। उन्होंने कहा कि प्राचीन समय में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम, योगिराज श्री कृष्ण जी एवं सभी ऋषि मुनि के साथ साथ प्रत्येक घर में दैनिक यज्ञ होता था जिससे सभी लोग सुखी एवं खुशहाल थे। आज हम पाश्चात्य संस्कृति का अनुकरण कर अपनी महान सनातनी संस्कृति को भूलते जा रहे हैं। जिस कारण हम दुखी हैं। इसलिए यदि सुख चाहते हो तो सत्य सनातन वैदिक संस्कृति के अनुसार अपना आचरण करो।

दलबीर आर्य एवं उनके परिवार को ओम ध्वज देकर सम्मानित किया

इससे पहले आर्य समाज हुडा से ईश्वर स्तुति के मंत्रों के उच्चारण के साथ प्रभात फेरी प्रारंभ हुई। जो कि सेक्टर 12 व 25 के विभिन्न स्थानों से होती हुई होटल डेज के पास सावित्री बाई फूले एनक्लेव पर संपन्न हुई। प्रभात फेरी में सरिता आहूजा, शकुंतला आर्य, शारदा बरेजा, सुमित्रा दूहन ने ईश्वर स्तुति, आर्य समाज और महर्षि दयानंद की महिमा मंडन के भजन गाए। श्रद्धालुओं का उत्साह और खुशी देखते ही बनती थी। श्रद्धालु भारत माता, मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम, योगिराज श्री कृष्ण, आर्य समाज की जय के उद्घोष लगा रहे थे। प्रभात फेरी का रास्ते में कई स्थानों पर स्थानीय निवासियों द्वारा पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। प्रभात फेरी के समापन पर आचार्य आर्य नरेश ने दलबीर आर्य एवं उनके परिवार को ओम ध्वज देकर सम्मानित किया।

 

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर आचार्य संजीव वेदालंकार, आर्य केंद्रीय सभा की प्रधान बेला भाटिया, मंत्री रमेश बजाज, आर्य समाज खैल बाजार एवं हुडा के प्रधान आत्म आर्य एवं सुरेश मलिक, ईश्वर आर्य, कंवल सिंह, सुषमा आर्य, भाजपा ओबीसी मोर्चा राष्ट्रीय मीडिया सह प्रमुख डॉ. राजबीर आर्य, वैदिक परिवार के उप प्रधान आशीष दूहन, सह सचिव राजीव सचदेवा, कोषाध्यक्ष अशोक अरोड़ा, कमलेश लिखा, सुरेश आर्य, वेद मंदिर के प्रधान सुरेश आहूजा, मंत्री धीरज कपूर, जगदीश चोपड़ा, राम गोयल, विजय गुलाटी, प्रिंसिपल सुशीला घनगस, चंद्र पाल आर्य, सुनीता आर्य, राजेश आर्य, सीमा सचदेवा, आत्म बरेजा, दीपक त्यागी, राजीव ठकराल, मनोज वर्मा आदि उपस्थित रहे।

 

यह भी पढ़ें : Aaj Ka Rashifal 9 November 2023 : कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा प्रेम और परिवार के मामले में सकारात्मक

यह भी पढ़ें : Trident Diwali Fair : ट्राइडेंट दिवाली मेले में दर्शकों का मनोरंजन करने पहुंचे विश्वप्रसिद्ध गायक गुरदास मान।