CM Bhagwant Mann : किसानों की हर समस्या का हल होगा : सीएम

0
7
CM Bhagwant Mann : किसानों की हर समस्या का हल होगा : सीएम
CM Bhagwant Mann : किसानों की हर समस्या का हल होगा : सीएम

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने किसान प्रतिनिधियों की बैठक बुलाई

कल शाम 4 बजे चंडीगढ़ में वार्ता करेंगे सीएम व किसान संगठन

CM Bhagwant Mann (आज समाज), चंडीगढ़ : प्रदेश के किसान संगठन एक बार फिर से सरकार के खिलाफ संघर्ष का ऐलान कर चुके हैं। गत दिवस जहां किसानों ने प्रदेश के सभी टोल प्लाजा फ्री कराए वहीं 18 अक्टूबर से प्रदेश सरकार से सभी मंत्रियों व कुछ भाजपा नेताओं के घरों के बाहर पक्का मोर्चा लगाने का भी ऐलान कर दिया था। किसान संगठनों का कहना है कि एक तरफ जहां उनकी मांगें पूरी नहीं की जा रहीं वही प्रदेश सरकार किसानों की धान की फसल खरीदने में भी नाकाम साबित हो रही है। जिससे प्रदेश के किसान परेशानी में हैं। किसान संगठनों के संघर्ष के ऐलान के बाद हरकत में आए सीएम ने किसानों को आश्वासन दिया है कि उनकी हर समस्या का हल किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : Ludhiana Crime News : होटल ले जाकर भतीजी से बलात्कार, धमकी देकर हुआ फरार

इसलिए बुलाई सीएम ने बैठक

पंजाब के मुख्यमंत्री ने किसानों के मुद्दों पर चर्चा के लिए कल शाम 4 बजे चंडीगढ़ में एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। इस बैठक में विभिन्न किसान संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। बैठक का उद्देश्य किसानों की समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाना है। ज्ञात रहे कि किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने किसान भवन में प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि एक हजार किसान, मजदूर, आढ़ती व राइस मिलर्स के पदाधिकारी सीएम आवास जाएंगे और तब तक वह यह मोर्चा जारी रखेंगे, जब तक कि धान की खरीद व उठान का काम शुरू नहीं हो जाता है। पंजाब के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब खरीफ सीजन शुरू होने के इतने दिन बाद भी मंडियों में किसानों की फसल पड़ी है और वह खराब हो रही है।

यह भी पढ़ें : Punjab Crime News : पंजाब को दहलाने की साजिश नाकाम

यह भी पढ़ें : Punjab Bypoll 2024 Update : उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू