कहा, दिल्ली को लूटने और ठगने वालों को मिलेगी सजा
Delhi CM News Update (आज समाज), नई दिल्ली : दिल्ली की सत्ता में भाजपा ने 27 साल बाद वापसी की है वहीं आम आदमी पार्टी 11 साल बाद सत्ता से बाहर हुई है। विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने जो मुद्दे प्रमुखता से उठाए थे उनमें आप सरकार के कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार का मुद्दा भी प्रमुख था। अब दिल्ली की सत्ता संभालनने के बाद सीएम रेखा गुप्ता आप सरकार के समय हुई कथित अनियमित्ताओं की जांच की तैयारी कर रही है।
आप नेताओं को देना होगा हिसाब
सीएम रेखा गुप्ता ने गत दिवस दो टूक कहा था कि जनता की जिस गाढ़ी कमाई का दुरुपयोग पिछली सरकार ने किया है, उसका हिसाब उन्हें अब दिल्ली की जनता को देना पड़ेगा। नकारात्मकता के लिए अब कोई स्थान नहीं होगा। मुख्यमंत्री प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने भी मुख्यमंत्री के साथ बैठक में कहा कि दिल्ली को लूटने और ठगने वाली आम आदमी पार्टी पहले दिन से झूठ को प्रसारित कर भाजपा को बदनाम करने की कोशिश कर रही है, उसका हमारे विधायक कामों के जरिये जवाब देंगे।
दिल्ली को विकसित राजधानी बनाना है : सचदेवा
संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में सचदेवा ने विधानसभा सत्र के बारे में जानकारी दी और कहा कि विकसित दिल्ली के लिए संकल्पित भाजपा विधानसभा सत्र के माध्यम से अब दिल्ली में विकास की नई नींव रखने जा रही है। सरकार का एक ही एजेंडा है दिल्ली को विकसित राजधानी बनाना। विधानसभा सत्र के दौरान विधायकों की शपथ, उपराज्यपाल का अभिभाषण और अन्य सरकारी कार्यक्रम होंगे। दिल्ली में आयुष्मान योजना लागू कर भाजपा सरकार पहले ही दिल्लीवालों को बड़ी सौगात दे चुकी है।
जनता की अपेक्षा पर खरे उतरना भाजपा की जिम्मेदारी
जनता की अपेक्षा पर खरे उतरना भाजपा की जिम्मेदारी है। प्रदेश भाजपा कार्यालय में नवनिर्वाचित भाजपा विधायकों के साथ बैठक भी हुई। इसमें तय किया गया कि कैसे वे अपने क्षेत्र को आगे बढ़ाएंगे और लोगों के दुख-दर्द को बांटेगे। दिल्ली के जो काम अधूरे पड़े हैं, वे सभी पूरा करना जिम्मेदारी होगी। तीन दिवसीय सत्र में विकास की योजनाओं पर चर्चा होगी। पहले ही सदन में सीएजी रिपोर्ट को पटल पर रखेंगे।
ये भी पढ़ें : Delhi CM News : आम आदमी पार्टी ने दिल्ली का खजाना खाली किया : सीएम
ये भी पढ़ें : Delhi Breaking News : एमसीडी ने की गृह कर माफी योजना की घोषणा