Sonipat News : भाजपा के दिग्गज भी नहीं रोक पा रहे कुलदीप शर्मा का विजय रथ

0
22
भाजपा के दिग्गज भी नहीं रोक पा रहे कुलदीप शर्मा का विजय रथ
Sonipat News : भाजपा के दिग्गज भी नहीं रोक पा रहे कुलदीप शर्मा का विजय रथ

36 बिरादरी से मिल रहा है कुलदीप शर्मा को समर्थन
Sonipat News (आज समाज) सोनीपत: गन्नौर विधानसभा का मुकाबला काफी रोचक होता जा रहा है। गन्नौर विधानसभा सीट पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप शर्मा काफी मजबूत है। पहले ही दिन से वे चुनाव में बढ़त बनाये हुए है। इसका मुख्य कारण 2009 से 2014 के बीच जब वे गन्नौर के विधायक बनने और विधानसभा के अध्यक्ष बने तो उन्होंने गन्नौर में काफी विकास के कार्य किए। उनके द्वारा किये गए कार्य आज भी लोगों द्वारा याद किये जाते है और 2024 के चुनाव में भी उनके किये कार्यों के कारण लोगों का भरपूर प्यार उन्हें मिल रहा है। भाजपा के दिग्गज नेता भी तमाम प्रयासों के बाद भी कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप शर्मा के विजय रथ को रोकने में सफल होते नजर नही आ रहे है। गन्नौर सीट में भाजपा नेताओं के लिए प्रतिष्ठा बनी हुई है। इसको लेकर भाजपा इस सीट में तमाम प्रयास कर रही है। कुलदीप शर्मा को हर गांव में लोगों को भरपूर समर्थन मिल रहा है। लोगों के समर्थन को देखते हुए गन्नौर सीट पर कांग्रेस को कब्जा होता नजर आ रहा है। गन्नौर सीट से भाजपा के सोनीपत के 2 बार के सांसद रमेश कौशिक के भाई देवेंद्र कौशिक चुनाव लड़ रहे है।

भाजपा से देवेंद्र कौशिक उतरे चुनावी रण में

भाजपा विधायक निर्मल चौधरी ने गन्नौर में कोई कार्य नहीं किए। जिसके चलते चुनाव के ठीक पहले निर्मल चौधरी की टीकट काटकर देवेंद्र कौशिक को चुनावी रण में उतारा गया है, लेकिन गन्नौर की जनता का भाजपा प्रत्याशी को प्यार नहीं मिल रहा है। इसके अलावा गन्नौर के कांग्रेस के प्रत्यशी के लिए लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष चौ. उदयभान, पूर्व मुख्यमंत्री भुपेंद्र सिंह हुड्डा, सांसद दीपेंद्र हुड्डा, कांग्रेस वरिष्ठ नेता राजबब्बर ने लोगों से कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप शर्मा के पक्ष में वोट डालने की अपील की जा चुकी हैं। जिससे बाद गन्नौर के लोगों को भरपूर प्यार कुलदीप शर्मा को मिल रहा है।

यह भी पढ़ें :  Delhi Crime: दिल्ली में अस्पताल में घुसकर डाक्टर की गोली मारकर हत्या