यूपी के धान की एंट्री नही होने दी जाएगी : मंडी सचिव

0
230
Entry of UP paddy will not be allowed: Mandi Secretary
Entry of UP paddy will not be allowed: Mandi Secretary

इशिका ठाकुर,करनाल:

करनाल अनाज मंडी में अब तक हुई 15 लाख क्विंटल धान की आवक, 14 लाख क्विंटल से अधिक की हुई खरीद, 80% तक हुआ उठान।

खरीदी गई 80% धान का उठान किया

Entry of UP paddy will not be allowed: Mandi Secretary
Entry of UP paddy will not be allowed: Mandi Secretary

करनाल अनाज मंडी में अब तक 15 लाख क्विंटल धान की आवक हो चुकी है जिसमें से 14 लाख क्विंटल धान की खरीद विभिन्न एजेंसियों द्वारा की जा चुकी है। करनाल मार्केट कमेटी के सचिव सुंदर सिंह कंबोज ने बताया कि खरीदी गई 80% धान का उठान किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि पिछली बार की तुलना में धान की आवक इस बार कम है। पिछली बार पिछले साल 21 लाख क्विंटल से अधिक धान की आवक हुई थी।

धान की आवक को रोकने के लिए प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम

एक सवाल के जवाब में मंडी सचिव ने कहा कि इस बार यूपी के धान की आवक पर पूरी तरह से रोक लगाई गई है और केवल हरियाणा के किसानों जिनका पोर्टल पर विवरण उपलब्ध है केवल उन्हीं किसानों की धान को खरीदा जा रहा है। उन्होंने कहा कि यूपी के धान की आवक को रोकने के लिए प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसके लिए सीमा पर दो नाके लगाए गए हैं जहां पर यूपी की धाम को रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों को उनका आधार कार्ड और पोर्टल चेक करके ही अंदर प्रवेश दिया जा रहा है। सुंदर सिंह कंबोज ने बताया कि एक कल एक व्यक्ति को यूपी के धान की गाड़ी के साथ पकड़ा गया था। जिस आढ़ती के पास धान ले जा रहा था उसका लाइसेंस सस्पेंड कर दिया गया है। ट्रैक्टरों पर उठान को लेकर मंडी सचिव ने कहा कि इस बारे में खरीद एजेंसियां ही जवाबदेह है।

ये भी पढ़ें: श्री ओमसाईंराम स्कूल में हुआ स्वच्छता के दो रंग कार्यक्रम