Entertainment News: पंजाबी सीरियल उडारियां की शूटिंग के दौरान निगहों ने किया हंगामा बुलानी पड़ी पुलिस

0
134

मोहली (आज समाज): मोहाली में पंजाबी सीरियल की शूटिंग के दौरान हंगामा हो गया। शूटिंग मेंआनंदकारज सिख धर्म में विवाह की शूटिंग होनी थी। इसके लिए गुरुद्वारा साहिबका सेट बनाया गया था। जहां प्रतीक के तौर पर निशान साहिब और पालकीसाहिब सजाई गई थी।

तभी किसी ने निहंगों को बता दिया कि घंडुआं के अकालगढ़ में बेअदबी की जारही है। जिसके बाद निहंग वहां पहुंच गए। उन्होंने शूटिंग रुकवा दी। हंगामे कापता चलते ही खरड़ पुलिस वहां पहुंच गई। जहां शूटिंग कर रहे प्रोडक्शन यूनिट नेकहा कि निहंगों ने उनके साथ मारपीट और बदसलूकी की है।

पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुला बयान दर्ज किए। दूसरी तरफ निहंगों नेचेतावनी दी है कि अगर पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की तो फिर वे संघर्षकरेंगे। पुलिस ने उन्हें मामले की जांच का भरोसा दिया है।

बेअदबी की सूचना मिली, पहुंचे तो शूटिंग चलती मिली

घंडुआं के अकालगढ़ के नजदीक पंजाबी सीरियल उडारियां की शूटिंग चल रहीथी। जहां पर गुरुद्वारा साहिब का सैट लगाया गया था। यहां पर प्रतीक के तौर परश्री गुरु ग्रंथ साहिब का पावन स्वरूप भी सजाया गया था। वहां पर 3 ग्रंथी भीबुलाए गए थे।

निहंगों ने यह सब देखा तो भड़क उठे। उन्होंने कहा कि यह सिख मर्यादा केखिलाफ है। ऐसा नहीं होना चाहिए। उनके हंगामें के बाद शूटिंग रोक दी गई।उन्होंने शूटिंग करने वालों पर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि उन्हें सब कुछपता था, उन पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।

प्रशासन ने कार्रवाई न की तो खालसा सिस्टम से करेंगे

मौके पर पहुंचे निहंग बाबा निहाल सिंह बरौली ने बताया कि हमें बाबा मेजर सिंहका बेअदबी के संबंध में फोन आया था। जब हम यहां पहुंचे तो पता लगा कि गुरुग्रंथ साहिब की पालकी सजाई हुई। तीन ग्रंथी जो वीडियो बना रहे थे। चौरसाहिब आदि यहां पर था। यहां उड़ारियां सीरियल की शूटिंग चल रही थी।

श्री गुरु ग्रंथ साहिब का तख्त हर जगह सजाना शोभा नहीं देता है। सरगुन मेहता नेसबसे अधिक बेअदबी की है। हम चाहते है कि शूटिंग करवा रहे पति-पत्नी परकेस दर्ज होना चाहिए। उन्होंने कहा कि खालसा कौम के साथ गलत किया जारहा है। वहीं, प्रशासन ने कार्रवाई की तो खालसा पंथ के सिस्टम के हिसाब सेकार्रवाई करेंगे।

निहंग बोले- खुद सिख ही बेअदबी करवा रहे थे

निहंगों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने भी सारे सेट वीडियो बनाया है। किस तरहसब कुछ फर्जी तैयार किया गया था। एक-एक हजार रुपए में यह फर्जी ग्रंथीलेकर आए हुए थे। उन्होंने सबसे ज्यादा दुख इस बात का है कि हमारे ही सिखखुद अपनी आंखों के सामने गुरू की बेअदबी करवा रहे थे।

पंजाबी कलाकार बोले- मैं खुद सिख, पहले भी ऐसी शूटिंग हुई

हंगामे का पता चलते ही पंजाबी कलाकार जरनैल सिंह भी पहुंच गए। उन्होंने कहाकि वह खुद सिख है। वह मानते हैं कि सेंटीमेंट्स हर्ट हुए है। हालांकि उन्होंने कहाकिसी फिल्म में सिख लड़के का विवाह आदि दिखाना तो किसी समाज की अच्छीगतिविधि है।

उसका एक तरीका अवश्य होना चाहिए। शिरोमणि कमेटी ने जैसे मैरिज पैलेसोंमें श्री गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप ले जाने पर पाबंदी लगा दी, इसी तरह शूटिंग कोलेकर भी साफ आदेश होने चाहिए। हालांकि इससे पहले भी कई फिल्मों में इसतरह के सीन शूट किए जा चुके हैं।