आज समाज डिजिटल, मुंबई :
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम मुनमुन दत्ता शो के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। मुनमुन दत्ता पिछले साल लगातार कुछ विवादों से घिरी हुई थीं। लेकिन, इन तमाम खबरों के बीच मुनमुन दत्ता का लेटेस्ट लुक भी चर्चा में है। एक बार फिर मुनमुन दत्ता ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनका जबरदस्त लुक देखने को मिल रहा है।

इन तस्वीरों में मुनमुन दत्ता पीच कलर की ड्रेस में पोज दे रही हैं और उनका यह अंदाज फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।यूजर उनकी तारीफ कर रहे हैं। एक ने तो मुनमुन दत्ता को ‘आठवां अजूबा’ तक बता दिया है।
ये भी पढ़ें : Shilpa Shetty ने फिल्म केजीएफ 2 के ‘रॉकी भाई’ के आइकॉनिक डायलॉग को अपने अंदाज में बोला

मुनमुन दत्ता अक्सर ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं।

मुनमुन दत्ता बीते दिनों अपने विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में रही थीं। एक्ट्रेस ने पिछले साल अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो जारी किया था, जिसमें उन्होंने अनुसूचित जाति समाज के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की थी।हालांकि, बाद में मुनमुन दत्ता ने अपने बयान के लिए माफी भी मांग ली। लेकिन, इस विवाद के चलते उन्हें काफी परेशानियां झेलनी पड़ीं।
ये भी पढ़ें : क्या अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन करेंगी बॉलीवुड में एंट्री?
ये भी पढ़ें : Shilpa Shetty ने फिल्म केजीएफ 2 के ‘रॉकी भाई’ के आइकॉनिक डायलॉग को अपने अंदाज में बोला
ये भी पढ़ें : ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में शिल्पा शेट्टी की एंट्री
ये भी पढ़ें : रकुल प्रीत सिंह ने दिखाया अपना गॉर्जियस अवतार, फैंस के उड़े होश