Faridabad News: कार्यकर्ताओं के स्वागत से उत्साहित ने राज्यमंत्री क्रेन पर चढ़कर जताया लोगों का आभार

0
20
कार्यकर्ताओं के स्वागत से उत्साहित ने राज्यमंत्री क्रेन पर चढ़कर जताया लोगों का आभार
Faridabad News: कार्यकर्ताओं के स्वागत से उत्साहित ने राज्यमंत्री क्रेन पर चढ़कर जताया लोगों का आभार

तिगांव से विधायक है राजेश नागर
Faridabad News (आज समाज) फरीदाबाद: हरियाणा के नवनियुक्त मंत्रियों को उनके हलकों में कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया जा रहा है। पिछले दो दिन से मंत्री लोगों का धन्यवाद करने के लिए अपने-अपने क्षेत्र में जा रहे है। यहां पर पहुंचने पर लोग मंत्रियों को पलकों पर बैठा रहे है। उनपर पुष्प वर्षा कर रहे है। डोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार फरीदाबाद के तिगांव विधानसभा से भाजपा विधायक व राज्यमंत्री राजेश नागर जब बदरपुर बॉर्डर पर पहुंचे तो भारी संख्या में जुटे उनके समर्थकों ने उनपर पुष्प वर्षा की। फिर उसके बाद राजेश नगर का काफिला आगे चला, जहां सराय इलाके में भी भारी संख्या में भीड़ एकत्रित थी।

वहां पर भी उनका जोरदार स्वागत किया गया। राजेश नागर के समर्थन में लोगों ने नारे भी लगाए। समर्थकों की भारी भीड़ से उत्साहित राज्यमंत्री लोगों का आभार जताने के लिए क्रेन पर चढ़ गए। उन्होंने दोनों हाथ जोड़कर जनता का आभार जताया। लोगों का आभार जताने के बाद राजेश नागर के्रन से उतरे। फिर उनका काफिला केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के आवास के लिए रवाना हुआ। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर का आशीर्वाद लेने के बाद राजेश नागर तिगांव के लिए रवाना होंगे।

दूसरी बार विधायक बने राजेश नागर

बता दें कि राजेश नागर ने निर्दलीय प्रत्याशी ललित नागर को लगभग 38000 वोट से मात दी है। लगातार दो बार विधायक बनने के बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी व बीजेपी ने उन पर विश्वास जताया और उन्हें राज्य मंत्री बनाया है। वहीं गत दिवस कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का भी उनके समर्थकों ने इसी प्रकार से जोरदार स्वागत किया गया था। वे केंद्र राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के आवास पहुंचे। जहां पर उन्होंने उनका आशीर्वाद लिया।

यह भी पढ़ें : Punjab CM News : धान खरीद को राजनीतिक मुद्दा न बनाएं : मान