Karnal News: करनाल में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़, एक युवक की टांग पर लगी गोली

0
89
करनाल में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़, एक युवक की टांग पर लगी गोली
करनाल में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़, एक युवक की टांग पर लगी गोली

Karnal News (आज समाज) करनाल: हरियाणा में करनाल के इंद्री रोड पर सलारू के पास बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है। दो बदमाशों द्वारा पहले पुलिस पर फायरिंग की गई, पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए एक बदमाश की टांग में गोली मारी। एक को गोली लगते ही दूसरे ने भागे का प्रयास किया, पुलिस ने दोनों को ही मौके पर दबोच लिया। जानकारी के अनुसार इन्हीं दोनों बदमाशों ने दो दिन पहले करनाल में श्री रामचंद्र मेमोरियल अस्पताल के बाहर हवाई फायर किया था। पुलिस ने घायल बदमाश को करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया और दूसरे को पुलिस अपने साथ थाने में ले गई है।

कच्ची नहर पर लगाया गया था नाका

जानकारी देते हुए उकअ पुलिस के जांच अधिकारी जयपाल ने बताया कि रात को उनकी टीम द्वारा इंद्री रोड पर स्थित गांव सलारू के पास नाकाबंदी की हुई थी। अल सुबह नहर की पटरी से दो बदमाश बाइक पर सवार होकर आते है। पुलिस द्वारा जब उनको रोकने का इशारा किया जाता है तो वह बाइक को घुमाते है जब हम उनका पीछा करते है तो उनके द्वारा हमारे ऊपर दो फायर किए जाते है। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा भी आरोपियों को पकड़ने के लिए उनकी तरफ से फायर किया गया जो बाइक पर पीछे बैठे बदमाश की टांग में जा लगा। गोली लगने के बाद बाइक पर पीछे बैठा बदमाश नीचे गिर जाता है और दूसरा भागने लगता है तो उसे भी वहीं पर दबोच लिया जाता है।

दो पिस्टल व जिंदा रोंद बरामद

वारदात के बाद मौके से दो पिस्टल मैगजीन, एक खाली खोल व जिंदा रौंद मौके से बरामद कर लिया गया है। दोनों बदमाशों की पहचान ऋषि और जश्न के रूप में हुई है। जिनकी उम्र तकरीबन 19 साल है। मुठभेड़ में ऋषि नामक बदमाश की टांग पर गोली लगी है। इसके साथ ही पुलिस ने मौके पर स्पलेंडर प्लस बाइक बरामद की है।

पुलिस महकमें में मचा हड़कंप

मुठभेड़ के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। ऊरढ नायब सिंह व ऋरछ की टीम मौके पर पहुंच गए। ऊरढ ने पूरे मामले की जानकारी ली। वही ऋरछ की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए।

दो दिन पहले अस्पताल के बाहर की थी फायरिंग

जानकारी के अनुसार ये वहीं दो बदमाश है जिन्होंने दो दिन पहले करनाल के श्री रामचंद्र मेमोरियल अस्पताल के बाहर फायरिंग की थी। इन दोनों बदमाशों को उउळश् भी सामने आया था। दोनों आरोपियों को आज पुलिस अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेगी।