आज समाज, नई दिल्ली: Emily Osment Files Divorce: हॉलीवुड से एक बड़ी हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। अभिनेत्री एमिली ऑस्मेंट और उनके संगीतकार पति जैक एंथनी फरीना शादी के सिर्फ 5 महीने बाद डायवोर्स लेने जा रहे हैं।
ये बड़ी वजह आई सामने
इस खबर ने फैंस को हैरानी में डाल दिया है। एमिली ने तलाक की अर्जी में “आपसी मतभेद” का कारण बताया है। दंपति के कोई बच्चे नहीं हैं। दोनों ने शादी से पहले प्री-नैप भी किया था।
12 अक्टूबर 2024 को की थी शादी
बता दें एमिली और जैक ने 12 अक्टूबर, 2024 को शादी की थी। उनके अलग होने की तारीख 7 दिसंबर, 2024 बताई जा रही है। एमिली ने शुक्रवार को लॉस एंजिल्स सुपीरियर कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की।
एमिली ‘द सिक्स्थ सेंस’ फेम एक्टर हेली जोएल ऑस्मेंट की छोटी बहन हैं। उन्हें डिज्नी चैनल के शो ‘हन्ना मोंटाना’ से लोकप्रियता मिली। उन्होंने ‘यंग एंड हंगरी’ और ‘यंग शेल्डन’ जैसे लोकप्रिय शो में भी काम किया है।
तलाक की खबर फैंस हैरान
पिछले साल एमिली ऑस्मेंट को ‘जॉर्जी एंड मैंडीज फर्स्ट मैरिज’ में देखा गया था। एमिली और जैक के तलाक की खबर ने उनके फैंस को हैरान कर दिया है। सोशल मीडिया पर लोग इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें :‘छावा’ का तूफानी कलेक्शन! सिर्फ 41 करोड़ दूर, ‘गदर 2’ का रिकॉर्ड टूटना तय