मेडिकल कॉलेजों के डॉक्टर बुलाए
मंत्री बोले- ड्यूटी पर लौटें, एसोसिएशन बोली- हम मजबूर
Rewari News (आज समाज) रेवाड़ी: हरियाणा के सरकारी अस्पतालों में आज एमरजेंसी सेवाएं ठप हैं। प्रदेश के 3 हजार सरकारी डॉक्टर सुबह 8 बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। हरियाणा में कुल 159 सरकारी अस्पताल हैं। जिनमें ओपीडी में भी मरीजों को नहीं देखा जा रहा। पोस्टमॉर्टम भी बंद हैं। इसके अलावा सरकारी अस्पतालों में गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी की सुविधा भी बंद है। जिस वजह से मरीजों को अस्पतालों में आकर भटकना पड़ रहा है। सरकार ने हालात बिगड़ते देख मेडिकल कॉलेज से डॉक्टरों को मरीजों के इलाज के लिए बुलाया है। वहीं उट के मुख्य प्रधान सचिव 12 बजे हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के साथ चंडीगढ़ में मीटिंग करेंगे। एसोसिएशन के प्रधान डॉ. राजेश ख्यालिया ने कहा कि कई मांगों पर सहमति बन चुकी है, लेकिन सरकार ने एक भी वादा पूरा नहीं किया। मजबूरी में हड़ताल करनी पड़ी है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने डॉक्टरों से हड़ताल न करने की अपील की। उन्होंने डॉक्टरों के नाम जारी पत्र में लिखा कि हड़ताल या आंदोलन का सहारा न लें। जल्द समाधान निकाला जाएगा।