Haryana MC Elections Result Live: हरियाणा निकाय चुनाव में भाजपा की एकतरफा जीत, 10 में से 9 निगम जीते

0
91
Haryana MC Elections Result Live: हरियाणा निकाय चुनाव में भाजपा की एकतरफा जीत, 10 में से 9 निगम जीते
Haryana MC Elections Result Live: हरियाणा निकाय चुनाव में भाजपा की एकतरफा जीत, 10 में से 9 निगम जीते

जनता ने एक बार फिर से कांग्रेस को नकारा, हुड्डा-सैलजा गढ़ भी नहीं बचा सके
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा निकाय चुनाव में भाजपा ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए 10 में से 9 निगमों पर कब्जा किया। केवल मानेसर नगर निगम में निर्दलीय डॉ. इंद्रजीत यादव चुनाव जीतीं। इसके अलावा सभी निगमों में भाजपा उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की।

वहीं कांग्रेस के लिए इस चुनाव में भी कोई राहत की खबर नहीं आई। कांग्रेस के सभी प्रत्याशी हार गए। हुड्डा और सैलजा के गढ़ में भी कमल खिल गया। यमुनानगर में भी भाजपा की सुमन बहमनी मेयर का चुनाव जीत चुकी है। गौरतलब है कि फरीदाबाद, हिसार, रोहतक, करनाल, यमुनानगर, गुरुग्राम और मानेसर में 2 मार्च को वोटिंग हुई थी। अंबाला और सोनीपत में मेयर पद के उपचुनाव के लिए भी इसी दिन मतदान हुआ। इसी दिन 21 नगर पालिकाओं के लिए भी वोट डाले गए। पानीपत में 9 मार्च को वोटिंग हुई थी।

फरीदाबाद में 3,16,852 वोटों से भाजपा प्रत्याशी ने दर्ज की जीत

फरीदाबाद में 3,16,852 वोटों से भाजपा प्रत्याशी ने दर्ज की जीत
फरीदाबाद में 3,16,852 वोटों से भाजपा प्रत्याशी ने दर्ज की जीत

नगर निगम चुनाव में सबसे बड़ी जीत फरीदाबाद और सबसे छोटी हार मानेसर में हुई है। फरीदाबाद में भाजपा की प्रवीण जोशी को 3,16,852 वोटों से जीत मिली। उन्होंने कांग्रेस की लता रानी को हराया। वहीं मानेसर में भाजपा के सुंदर लाल को 2,293 वोटों से हार मिली।

7 महिलाएं मेयर बनीं

10 नगर निगमों में से 7 में महिलाएं मेयर बनी हैं। जबकि सिर्फ 3 में पुरुष मेयर बने। गुरुग्राम में राज रानी, यमुनानगर में सुमन बहमनी, पानीपत में कोमल सैनी, फरीदाबाद में प्रवीण जोशी, मानेसर में डॉ इंद्रजीत, अंबाला में सैलजा सचदेवा और करनाल में रेणु बाला मेयर चुनाव जीतीं।

इन्होंने दर्ज की जीत

  • रोहतक में भाजपा के रामअवतार वाल्मीकि ने कांग्रेस के सूरजमल किलोई को 45,000 से ज्यादा वोटों से हराकर मेयर पद पर जीत दर्ज की है।
  • पानीपत में भाजपा मेयर उम्मीदवार कोमल सैनी ने जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस की सविता गर्ग को 1 लाख से अधिक वोटों के अंतर से हराया है।
  • गुरुग्राम में भाजपा की उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस की उम्मीदवार सीमा पाहुजा को हराया है।
  • ग्राम पंचायत से नगर निगम बनने के बाद मानेसर में पहली बार मेयर चुनाव हुआ है। यहां निर्दलीय उम्मीदवार डॉ. इंद्रजीत कौर यादव ने बीजेपी के सुंदरलाल यादव को हरा दिया है।
  • हिसार नगर निगम में भाजपा ने लगातार दूसरी बार जीत हासिल की है। भाजपा के उम्मीदवार प्रवीण पोपली ने कांग्रेस के कृष्ण टीटू सिंगला को 64 हजार 456 वोटों से हरा दिया।
  • करनाल नगर निगम में बीजेपी मेयर उम्मीदवार रेणुबाला गुप्ता ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की है। उन्होंने 25 हजार 359 वोटों से कांग्रेस उम्मीदवार मनोज वधवा को हराया है।
  • हरियाणा के सोनीपत नगर निगम मेयर उपचुनाव में भाजपा जीत गई है। भाजपा के उम्मीदवार राजीव जैन ने कांग्रेस के कमल दीवान को 34766 वोटों से हराया है।
  • अंबाला में मेयर और नगर परिषद चुनाव में जीत के बाद अनिल विज ने अपने समर्थकों के साथ डांस किया है। दरअसल भाजपा की उम्मीदवार सैलजा सचदेवा ने कांग्रेस की अमीषा चावला को 20 हजार से ज्यादा वोटों से हराया है।
  • सिरसा में नगर परिषद मे बीजेपी के उम्मीदवार वीर शांति स्वरूप ने जीत हासिल की है। सिरसा से दूसरी बार बीजेपी का चेयरमैन बना है। वीर शांति स्वरूप कांग्रेस की उम्मीदवार जसविंदर कौर को 12379 वोटों से हराया है।
  • यमुनानगर में भाजपा की सुमन बहमनी मेयर बनीं
  • वहीं फतेहाबाद जिले की जाखल मंडी नगर पालिका में बीजेपी को हार का समाना करना पड़ा। जाखल मंडी से निर्दलीय उम्मीदवार विकास कामरा ने भाजपा के सुरेंद्र मित्तल को 1319 वोटों से हराया है। विकास कामरा को 4571 वोट मिले।

ये भी पढ़ें : Real Estate Business : रियल एस्टेट कारोबारियों की पसंद बने छोटे शहर