Election Commissioner Ashok Lavasa appointed Vice President of Asian Development Bank: चुनाव आयुक्त अशोक लवासा एशियन डेवलपमेंट बैंक के उपाध्यक्ष नियुक्त

0
304

नईदिल्ली। एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) नेचुनाव आयुक् त अशोक लवासा को उपाध्यक्ष नियुक्त किया। बता दें कि अशोक लवासा 1980 बैच के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी हैं। बैंक मेंलवासा दिवाकर गुप्ता का स्थान लेंगे। दिवाकर गुप्ता का कार्यकाल 31 अगस्त को खत्म हो रहा है। एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) ने बयान में कहा, ‘एडीबी ने अशोक लवासा को प्राइवेट सेक्टर आॅपरेशंस और पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के लिए बैंक में उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। वह दिवाकर गुप्ता की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल 31 अगस्त तक का है।’अशोक लवासा ने 23 जनवरी, 2018 को बतौर भारत के चुनाव आयुक्त के रूप में पदभार संभाला था। चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्ति से पहले अशोक लवासा पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय के केंद्रीय सचिव थे।