Delhi News : भाजपा के प्रभाव के आगे चुनाव आयोग मौन : केजरीवाल

0
86
Delhi News : भाजपा के प्रभाव के आगे चुनाव आयोग मौन : केजरीवाल
Delhi News : भाजपा के प्रभाव के आगे चुनाव आयोग मौन : केजरीवाल

आप सुप्रीमों ने दिल्ली पुलिस को भी कटघरे में खड़ा किया

Delhi News (आज समाज), नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कल मतदान होगा। इसके साथ ही बीते दिन यानी सोमवार शाम को चुनाव प्रचार थम गया। जिसके बाद कई दिनों से राजनीतिक नारों से गूंज रही दिल्ली की फिजाएं कुछ शांत हुई। इसी बीच आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक व पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रेस वार्ता कर चुनाव आयोग और दिल्ली पुलिस पर निशाना साधा। केजरीवाल ने कहा चुनाव आयोग ने भाजपा के सामने हथियार डाल दिए हैं।

चुनाव आयोग मौन है। लोगों के मन में सवाल आ रहा है कि चुनाव आयोग के मुख्य आयुक्त राजीव कुमार इस माह सेवानिवृत हो रहे हैं, उन्हें कौन सा ऐसा पद आॅफर किया गया है कि इसके बदले में वह देश को गिरवी रख रहे हैं। केजरीवाल ने कहा मेरी राजीव कुमार से अपील है कि पद के लिए देश को गिरवी मत रखिए। केजरीवाल ने कहा ऐसी क्या मजबूरी है कि पुलिस सब कुछ देखते हुए दिल्ली में चुनाव प्रचार के दौरान गुंडागर्दी होने दे रही है।

चुनाव प्रचार कर रहे आप कार्यकर्ताओं को पीटा जा रहा

केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा के लोग सरेआम आप कार्यकर्ताओं को पीट रहे हैं और प्रचार नहीं करने दे रहे हैं। वहां कवरेज करने गए पत्रकारों पर हमले कर रहे हैं, दिल्ली में पत्रकारों पर हमले किए गए हैं, मगर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। केजरीवाल ने दिल्ली पुलिस पत्रकारों को ही थाने में बैठा ले रही है और हमला करने वालों को भगा दे रही है। कहा कि ऐसा सब पिछड़े हुए राज्य के पिछड़े हुए इलाके में नहीं हो रहा है, बल्कि दिल्ली में संसद, चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट से एक किलोमीटर दूर ऐसी घटना हो रही है।

जनता सोच रही है कि ऐसा कौन सा व्यक्ति है, जिसके आदेश पर दिल्ली में यह सब अराजकता हो रही है। अब जनता को इस पर ध्यान देना है कि एक तरफ शरीफों की हमारी पार्टी है और दूसरी तरफ गुंडागर्दी करने वाली पार्टी है। अगर इनको वोट दिया तो यह गुंडागर्दी अभी से ही जो पार्टी गुंडागर्दी कर रही है। चुनाव जीतने के बाद क्या हाल कर देगी, जनता का जीना मुश्किल कर देगी।

ये भी पढ़ें : Delhi Breaking News : आज फिर किले में तब्दील होगी राजधानी

ये भी पढ़ें : Delhi Political News : विकास के मामले में दिल्ली पिछड़ी : कांग्रेस