हरियाणा कांग्रेस के नेताओं ने स्टेट इलेक्शन कमिश्नर धनपत सिंह को सौंपा था ज्ञापन
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा में निकाय चुनाव ईवीएम के जरिए ही होंगे। राज्य चुनाव आयोग ने बैलेट पेपर से चुनाव कराने की कांग्रेस की मांग को खारिज कर दिया है। कांग्रेस के नेताओं ने गत दिवस स्टेट इलेक्शन कमिश्नर धनपत सिंह को ज्ञापन सौां था।

जिसमें उन्होंने निकाय चुनाव ईवीएम के बजाय बैलेट पेपर से कराने की मांग की थी। राज्य चुनाव आयोग ने इस मांग को ठुकरा दिया है। कमीशन इसका डिटेल्ड जवाब आज कांग्रेस पार्टी को भेजेगा। ज्ञापन सौंपने वालों में हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभान, कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा, गीता भुक्कल व पूर्व मंत्री कर्ण दलाल शामिल थे।

ईवीएम से होती है धांधली

ज्ञापन देने के बाद प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने कहा था, नगर निकाय चुनाव ईवीएम की बजाय बैलेट से होने चाहिए। ईवीएम से धांधली होती है, निष्पक्ष चुनाव नहीं होता है। उदयभान ने कहा, उम्मीद करते हैं हमारी मांग पर विचार किया जाएगा, हालांकि इलेक्शन कमीशन से ज्यादा उम्मीद नहीं करते।

उत्तराखंड का दिया हवाला

हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने कहा, उत्तराखंड में बैलेट पेपर से चुनाव हो सकता है तो हरियाणा में क्यों नहीं? उदयभान ने कहा कि भाजपा सरकार डर रही है कि यदि बैलेट पेपर से चुनाव होंगे तो उसे हार का सामना करना पड़ सकता है। कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया, कांग्रेस नगर परिषद अध्यक्ष चुनाव भी सिंबल पर लड़ेगी। नगर निगम मेयर और पार्षद चुनाव भी सिंबल पर लड़े जाएंगे। नगर पालिका चुनाव सिंबल पर नहीं लड़ जाएगा।

मेनिफेस्टो में लोगों से जुड़े मुद्दे किए जाएंगे शामिल

ज्ञापन सौंपने के बाद गीता भुक्कल ने बताया कि मेनिफेस्टो में लोगों से जुड़े मुद्दे शामिल किए जाएंगे, मेनिफेस्टो को लेकर आज एक बैठक होगी। यह कहा जा रहा है कि देश में चुनाव लोकतंत्र की रीढ़ हैं। प्रौद्योगिकी के विकास के कारण मतपत्रों के स्थान पर ईवीएम का उपयोग किया जाने लगा। हालांकि, इसकी कमजोरियों, विश्वसनीयता, हैकिंग और अन्य संबंधित मुद्दों को अक्सर विभिन्न मंचों पर उठाया जाता रहा है। लेकिन संबंधित अधिकारी समय-समय पर उठाई गई शिकायतों को दूर करने और अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने में विफल रहे।

ये भी पढ़ें : हरियाणा रोडवेज के ड्राइवर-कंडक्टर ने पति-पत्नी और बेटी को बस से नीचे उतारा