Election Commission: हरियाणा सहित इन राज्यों में चुनाव आयोग आज करेगा विधानसभा चुनावों का ऐलान

0
58
Election Commission हरियाणा सहित इन राज्यों में चुनाव आयोग आज करेगा विधानसभा चुनावों का ऐलान
Election Commission : हरियाणा सहित इन राज्यों में चुनाव आयोग आज करेगा विधानसभा चुनावों का ऐलान

Election Commission News, (आज समाज), नई दिल्ली: चुनाव आयोग आज दोपहर बाद हरियाणा, जम्मू-कश्मीर महाराष्ट्र, और झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा। आयोग की टीम ने हाल ही में हरियाणा व जम्मू-कश्मीर का दौरा किया था। जानकारी के अनुसार आज 3 बजे चुनाव आयोग प्रेस कांफ्रेंस कर चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा।

हरियाणा : लास्ट चुनाव 2019 हुए

हरियाणा में लास्ट 2019 में चुनाव हुए थे। राज्य की मौजूदा सरकार का कार्यकाल नवंबर में खत्म हो रहा है। 2019 में बीजेपी व जजपा ने साथ मिलकर सरकार बनाई थी। हालांकि, इसी साल मार्च में दोनों पार्टियों का गठबंधन टूट गया था। दूसरी तरफ बीजेपी ने मनोहर लाल को हटाकर नायब सिंह सैनी को हरियाणा का मुख्यमंत्री नियुक्त किया था।

जम्मू-कश्मीर : 2018 में सरकार भंग होने के बाद चुनाव नहीं हुए

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में 2018 में सरकार भंग होने के बाद से ही चुनाव नहीं हुए हैं। यहां आखिरी बार 2014 में चुनाव हुए थे। तब बीजेपी- पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने गठबंधन बनाया था। हालांकि, बाद में बीजेपी ने इस गठबंधन से दूरी बना ली। 2018 में बीजेपी और पीडीपी की गठबंधन वाली सरकार गिर गई थी।

महाराष्ट्र : नवंबर में खत्म मौजूदा सरकार का कार्यकाल

महाराष्ट्र की मौजूदा सरकार कार्यकाल नवंबर में खत्म हो रहा है। राजनीतिक रूप से सबसे पेचीदा गठबंधन वाले इस राज्य में फिलहाल एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार है। 288 विधानसभा सीटों वाले महाराष्ट्र में बीजेपी गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी है।

झारखंड : अगले वर्ष जनवरी में खत्म होगा कार्यकाल

झारखंड की मौजूदा हेमंत सोरेन सरकार का कार्यकाल जनवरी 2025 में खत्म हो रहा है। ऐसे में चुनाव आयोग इस राज्य में भी आज ही विधानसभा चुनाव का ऐलान कर सकता है। मौजूदा समय में 81 विधायकों वाली झारखंड विधानसभा में झामुमो-कांग्रेस की गठबंधन की सरकार है। सत्तारूढ़ गठबंधन के पास 48 विधायक हैं, जबकि एनडीए के पास 32 विधायक हैं।