Ambala News : अंबाला में स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

0
47
अंबाला में स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत
अंबाला में स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

Ambala News (आज समाज) अंबाला: हरियाणा के अंबाला में बैंक से पैसे निकलाने गए 70 वर्षीय बुजुर्ग को स्कूटी चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग को गंभीर चोटें आई। सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बुजुर्ग को चंडीगढ़ रेफर कर दिया, लेकिन यहां इलाज के दौरान बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। मृतक की शिनाख्त गांव कांवला निवासी महिंद्र सिंह के रूप में हुई है। अंबाला सिटी के जंडली निवासी बलदेव राज ने बताया कि गांव कांवला निवासी महिंद्र सिंह (70) को वह पहले से जानता था। महिंद्र सिंह पहले मिल्ट्री में नौकरी करते थे। 14 अगस्त को महिंद्र सिंह पैसे निकालने के लिए प्रेम नगर स्थित पंजाब नेशनल बैंक गए थे। यहां से वापस घर लौटते वक्त दोपहर डेढ़ बजे मनाली हाउस के पास तेज रफ्तार स्कूटी चालक युवक ने सीधी टक्कर महिंद्र को मारी थी। हादसे में घायल हुए महिंद्र को वह सिविल अस्पताल अंबाला सिटी लेकर पहुंचा। यहां गंभीर हालत को देखते हुए महिंद्र को रात साढ़े 8 बजे GMCH-32 चंडीगढ़ रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान महिंद्र की मौत हो गई। बलदेव नगर थाने की पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात स्कूटी चालक के खिलाफ धारा 281 व 106 BNS तहत केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।