Eknath Shinde: औरंगजेब की तारीफ करने पर घिरे अबू आजमी, देशद्रोह के केस की मांग

0
92
Eknath Shinde
Eknath Shinde: औरंगजेब की तारीफ करने पर घिरे सपा एमएलए अबू आजमी, देशद्रोह के केस की मांग

(आज समाज), मुंबई: महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक अबू आजमी की मुगल शासक औरंगजेब के पक्ष में टिप्पणी को लेकर राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उन पर हमला बोला है। अबू आजमी ने सोमवार को कहा था कि औरंगजेब क्रूर शासक नहीं था और उन्होंने मंदिरों का निर्माण करवाया था। इस पर एकनाथ शिंदे ने उनके खिलाफ आज विधानसभा में निशाना साधा।

धर्मवीर छत्रपति संभाजी महाराज का हत्यारा है औरंगजेब 

उपमुख्यमंत्री ने मांग की कि औरंगजेब की प्रशंसा करने पर अबू आजमी के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया जाए। उन्होंने कहा, हम धर्मवीर छत्रपति संभाजी महाराज के हत्यारे औरंगजेब की निंदा करते हैं। अबू आजमी उसका गुणगान कर रहे हैं जो बेहद शर्मनाक है। शिंदे ने यह भी मांग की कि विधानसभा के दोनों सदनों में अबू आजमी के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया जाए।

धर्मवीर छत्रपति संभाजी महाराज की वीरता को मेरा नमन

डिप्टी सीएम ने कहा, मैं धर्म और स्वतंत्रता के रक्षक धर्मवीर छत्रपति संभाजी महाराज व उनकी वीरता को नमन करता हूं। अबू आजमी जैसे लोग भले ही शारीरिक रूप से भारत में रहते हों,पर उनके मन में मुगलों का वास है। उन्हें देश के इतिहास व संस्कृति से कोई लेना-देना नहीं है। दुनिया जानती है कि औरंगजेब कैसा शासक था। वह कितना क्रूर था। उपमुख्यमंत्री ने कहा, अबू आजमी चाहे जितने बड़े-बड़े बयान दें, वे इतिहास को नहीं बदल सकते क्योंकि यह इतिहास मराठों की वीरता और पराक्रम का है।

संभाजी महाराज का सच्चा इतिहास जानने की जरूरत

डिप्टी सीएम ने कहा कि अबू आजमी को संभाजी महाराज का सच्चा इतिहास जानने की जरूरत है। उन्होंने कहा, नौ साल में 69 युद्ध जीतने वाले शंभू राजा एक महान योद्धा थे। वे एक महान प्रशासक थे। अबू आजमी को औरंगजेब का झूठा इतिहास बताने के बजाय संभाजी महाराज का सच्चा इतिहास सीखना चाहिए। अपने बयान में उपमुख्यमंत्री ने यह भी कहा, देश को नष्ट करने वाला शेर शिव की छाया था, सबसे शक्तिशाली और गौरवशाली शंभू राजा थे।

  • TAGS
  • No tags found for this post.