पाकिस्तान में एक सिख लड़की का अपहरण कर उसका जबरन धर्म परिर्वतन करवाने के मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया हैऔर इस लड़की को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।
बता दें कि लड़की को जबरन इस्लाम कबूल कराने के बाद मुस्लिम शख्स से उसकी शादी भी कराई गई। 19 साल की लड़की गुरुद्वारा तंबू साहिब के ग्रंथी (पुजारी) भगवान सिंह की बेटी है। उसका बंदूक की नोक पर धर्म परिवर्तन कराया गया था।
इस घटना की भारत और सिख संगठनों ने कड़ी निदां की थी।