Eid-2025, आज समाज डिजिटल डेस्क: ईद-उल-फितर भारत व भारत के पड़ोसी देशों में सोमवार को मनाई जाएगी। हालांकि सटीक तिथि अर्धचंद्राकार के चांद दिखने पर निर्भर करती है, पर उम्मीद है कि ईद भारत व इसके पड़ोसी देशों में 31 मार्च को मनाई जाएगी।

यह भी पढ़ें : Surya Grahan: आज साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें कहां-कहां दिखेगा

चांद न दिखने पर 1 अप्रैल को मनाया जाएगा त्योहार

ईद-उल-फितर हिजरी या इस्लामी कैलेंडर के 10वें महीने शव्वाल के पहले तीन दिन में मनाया जाने वाला त्योहार है। भारत व उसके पड़ोसी देशों में 30 मार्च यानी रविवार को अर्धचंद्राकार चांद दिखने की उम्मीद है, इसलिए 31 मार्च, 2025 को ईद का पर्व मनाया जाएगा। यदि चांद नहीं दिखता है, तो यह त्योहार एक अप्रैल को मनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें : Shanidev: हर व्यक्ति को उसके कर्म के अनुसार फल देते हैं न्याय के देवता शनिदेव

खाड़ी देशों में 30 मार्च को मनाई जाएगी ईद

सऊदी अरब और यूएई जैसे खाड़ी देशों में एक दिन पहले 30 मार्च, 2025 को ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाएगा। इस इस बात पर निभर करेग कि आज चांद दिखाई देता है या नहीं। अगर चांद आज दिख गया तो सऊदी अरब और यूएई जैसे खाड़ी देशों में रविवार को ईद मनाई जाएगी।

रमजान ईद अथवा मीठी ईद

ईद-उल-फितर को रमजान ईद अथवा मीठी ईद भी कहा जाता है। यह इस्लामी धार्मिक त्योहारों में से सबसे महत्वपूर्ण है और पूरी दुनिया में उत्साह व खुशी के साथ मुसलमानों इसे मनाते हैं। ईद-उल-फितर को ‘व्रत तोड़ने का त्योहार’ भी कहा जाता है, क्योंकि यह त्योहार रमजान के पवित्र महीने के अंत का प्रतीक है। इसमें श्रद्धालु रोजा रखते हैं। रोजा मतलब सुबह से शाम तक उपवास करते हैं।

यह भी पढ़ें : Surya Grahan: आज साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें कहां-कहां दिखेगा