Egg : जानिए अंडा खाना कैसे हमारे लिए फायदेमंद हो सकता है

0
152
Egg

Egg : ज्‍यादातर घरों में सुबह के नाश्‍ते में अंडा खाया जाता है। अंडा, प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत माना जाता है। अंडे के बाहरी सफेद भाग में प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है। इसमें फैट की मात्रा बहुत कम होती है और इसमें कई प्रकार के अमीनो एस‍िड्स पाए जाते हैं। अंडे में विटामिन-ए, डी, ई, बी12 और फोलेट जैसे जरूरी विटामिन्‍स पाए जाते हैं। अंडे में आयरन, जिंक, सेलेनियम और फॉस्फोरस जैसे खनिज भी होते हैं जो शरीर के लिए जरूरी हैं। अंडा खाने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती, क्योंकि इसमें प्रोटीन और स्वस्थ वसा की मात्रा अधिक होती है। यह वजन को नियंत्रित रखने में भी मदद करता है।अंडे में बायोटिन और विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स होता है, जो स्वस्थ त्वचा, बाल और नाखूनों के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। बदलते मौसम में अक्‍सर इम्‍यून‍िटी कमजोरी हो जाती है।

क्‍या अंडा खाने से इम्‍यून‍िटी बढ़ती है

अंडा खाने से इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद मिल सकती है क्योंकि अंडा पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें प्रोटीन, विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं जो शरीर की इम्‍यून‍िटी को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। अंडा प्रोटीन का एक बेहतरीन स्रोत है। प्रोटीन शरीर के विभिन्न अंगों और कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है, जिसमें इम्यून सिस्टम भी शामिल है। पर्याप्त प्रोटीन के सेवन से एंटीबॉडीज बनती हैं, जो शरीर को बीमारियों और इंफेक्‍शन से लड़ने के लायक बनाता है।

अंडे में विटामिन-ए, डी, ई और बी12 होते हैं, जो इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए जरूरी हैं।
विटामिन-डी इम्यून सिस्टम को बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने में मदद करता है।
अंडे में पाया जाने वाला विटामिन-ई, एंटीऑक्सिडेंट के रूप में कार्य करता है, जो शरीर में फ्री रेडिकल्स को कम करने में मदद करता है। इससे कोशिकाओं को नुकसान होने से बचाया जा सकता है।

विटामिन-बी12 रेड ब्‍लड सेल्‍स के निर्माण में मदद करता है, जो इम्यूनिटी को बनाए रखने के लिए जरूरी है।
अंडे में सेलेनियम और जिंक जैसे एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं जो इम्यून सिस्टम को बढ़ावा देते हैं। ये तत्व शरीर में हानिकारक फ्री रेडिकल्स को कम करते हैं, जिससे इम्यून सिस्टम ज्‍यादा अच्‍छे ढंग से काम करता है।

अंडे में पाए जाने वाले ओमेगा-3 फैटी एसिड भी इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाते हैं, जिससे सूजन कम होती है और शरीर को इंफेक्‍शन से लड़ने की क्षमता को बढ़ावा म‍िलता है।
इस प्रकार, अंडा खाने से शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं, जो इम्यूनिटी को बढ़ावा देते हैं और आपको बीमारियों से बचने में मदद म‍िलती है।