Egg for healthy hair: जानिए बालों में अंडा इस्तेमाल करने के तरीके

0
184

Egg for healthy hair: अंडा खाने के साथ लगाने में भी फायदेमंद है। दरअसल, बालों के लिए अंडा कई प्रकार से काम करता है। अंडे में विटामिन ई, वटामिन ई, विटामिन डी, फोलेट और बायोटिन होता है। ये तमाम चीजें बालों के लिए कारगर तरीके से काम करते हैं। ये जहां बालों की जान बढ़ाते हैं, वहीं इसमें चमक लगाते हैं। साथ ही ये असमय सफेद होते बालों को काला करने में मदद करते हैं और बायोटिन बालों की रंगत बनाए रखने में मदद करते हैं। इसलिए हर किसी को हफ्ते में 1 बार तो बालों के लिए अंडे का इस्तेमाल करना चाहिए। आइए हम आपको बताते हैं बालों के लिएं अंडा इस्तेमाल करने के 5 तरीके।

1. दोमुंहे बालों के लिए अंडा और विटामिन ई

दोमुंहे बालों के लिए आप अंडा और विटामिन ई को मिला कर अपने बालों में लगा सकते हैं। दरअसल, ये दोनों मिल कर बालों के लिए कारगर तरीके से काम करते हैं। पहले तो ये आपकी बालों में जान लाते हैं, फिर बालों की रंगत बनाए रखने में मदद करते हैं और सफेद बालों को रोकते हैं। तो, एक अंडा को तोड़े और फिर इसमें थोड़ा सा नारियल तेल मिलाएं। अब इसमें विटामिन ई कैप्सूल को खोल कर मिलाएं। अच्छे से फेंट लें और इसे अपने बालों में लगाएं। कुछ देर ऐसे ही रहने दें और फिर अपने बाल धो लें।

2. लंबे बालों के लिए अंडा और ऑलिव ऑयल

लंबे बालों के लिए अंडा और ऑलिव ऑयल काफी कारगर तरीके से काम करते हैं। दरअसल, ये आपके बालों को अंदर से नरिश करते हैं और बालों को जड़ों से मजबूत बनाते हैं। फिर ये बालों को पोषण देते हैं और बालों को बढ़ने में मदद करते हैं। इस तरह से तरीका लंबे बालों के लिए काफी कारगर है। तो, अंडा लें इसमें ऑलिव ऑयल लगाएं और फिर बालों में लगाएं। कुछ देर के बाद धो लें।

3. ड्राई हेयर में अंडा और एलोवेरा मास्क

ड्राई हेयर में अंडा और एलोवेरा से बना हेयर मास्क काफी कारगर तरीके से काम करता है। दरअसल, ये दोनों मिल कर बालों को नरिश करते हैं, बालों को मॉइस्चराइज करते हैं। इस तरह ये ड्राई स्कैल्प को अंदर से नरिश करते हैं और बालों को जड़ों से मुलायम बनाने में मदद करते हैं। इससे ड्राई स्कैल्प के कारण होने वाली डैंड्रफ की समस्या भी नहीं होती और कई समस्याओं से बचे रह सकते हैं।

4. झड़ते बालों के लिए अंडा और केले से बना मास्क

बालों के लिए केले और अंडे से बना हेयर मास्क काफी कारगर है। दरअसल, ये हेयर मास्क झड़ते बालों को कम करने में मददगार हैं इसके लिए अंडा, केला और शहद का मास्क हेयर मास्क बनाएं और बालों में लगाएं। जहां अंडा आपके बालों को प्रोटीन से पोषण देगा, वहीं केला और शहद अंडे द्वारा प्रदान की जाने वाली प्राकृतिक नमी को बढ़ाएंगे। जैतून का तेल और दूध आपको बहुत जरूरी ताकत और चमक देगा जो आपके क्षतिग्रस्त बालों से गायब है। इस तरह ये झड़ते बालों के लिए काफी फायदेमंद है।

5. डैंड्रफ में अंडा और दही का मास्क

इस हेयर मास्क बालों की झड़ने की समस्या को दूर कर सकते हैं। दही डैंड्रफ को दूर रखने के अलावा एक बेहतरीन कंडीशनर के गुण होते हैं। तो वहीं, अंडा बालों की दूसरी समस्याओं को दूर करने में मददगार है। ऐसे में 1 अंडे को फेंटें और 3-4 टेबलस्पून दही और 1 टेबलस्पून नींबू का रस मिलाएं। अब ब्रश की मदद से धीरे से अपने स्कैल्प पर मास्क लगाएं और इसे लगभग एक घंटे तक लगा रहने दें। अपने शैम्पू से मास्क को धो लें।