ब्लॉक व जिला स्तर पर शुरू हुई बैठकें, जल्द चलाया जाएगा सदस्यता अभियान

Delhi News Update (आज समाज), नई दिल्ली। दिल्ली की सत्ता पर लगातार 15 साल तक शासन करने वाली कांग्रेस आज अपने असितत्व की लड़ाई लड़ रही है। पिछले तीन विधानसभा चुनाव में दिल्ली की जनता ने कांग्रेस को बिल्कुल ही दरकिनार कर दिया है। इस बार तो हालात ऐसे थे कि मात्र तीन कांग्रेस नेता ही चुनाव के दौरान अपनी जमानत राशि बचा सके। राष्टÑीय राजधानी में इतनी खराब स्थिति का अंदेशा स्वंय कांग्रेस नेताओं को भी नहीं था। यही कारण है कि कांग्रेस ने स्वंय को राजधानी में दोबारा से मजबूत करने की योजना पर काम करना शुरू कर दिया है।

जमीनी स्तर पर पार्टी को करेंगे मजबूत

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि मासिक ब्लॉक और जिला कांग्रेस कमेटी की बैठकें फिर से शुरू होने से राजधानी में जमीनी स्तर पर पार्टी को पुनर्जीवित किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों के कारण पिछले कुछ महीनों से ये बैठकें नहीं हो पाई थीं, लेकिन जब ये बैठकें फिर से शुरू हुईं तो कांग्रेस कार्यकतार्ओं की प्रतिक्रिया बहुत उत्साहजनक रही।

2 मार्च से शुरू किया अभियान

देवेंद्र यादव ने कहा कि 2 मार्च को 258 ब्लॉक और बुधवार को 14 जिलों में आयोजित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठकों में सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इन बैठकों में पूर्व सांसदों, दिल्ली के पूर्व मंत्रियों, पूर्व विधायकों, पूर्व और वर्तमान नगर निगम पार्षदों और पदाधिकारियों सहित वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया।

बैठकों में मिले सुझावों पर तैयार होगा संगठन

देवेन्द्र यादव ने कहा कि ब्लॉक एवं जिला कांग्रेस कमेटी की बैठकों में दिए गए सुझावों एवं विचारों को ध्यान में रखते हुए पार्टी जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी जब जमीनी स्तर पर पार्टी को पुनर्जीवित करने के अभियान पर निकलेगी तो हाल के विधानसभा चुनावों के दौरान संगठन की ताकत एवं कमजोरियों पर ध्यान दिया जाएगा तथा पार्टी को मजबूत करने के लिए जहां भी आवश्यक होगा, बदलाव किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें : Delhi News : यमुना को साफ करना हमारा उद्देश्य: प्रवेश वर्मा

ये भी पढ़ें : Delhi CM News : सरकार का एजेंडा विपक्ष तय नहीं कर सकता : सीएम