Punjab Stubble Burning Cases : धान के अवशेष जलाने से रोकने के प्रयास जारी : कृषि मंत्री

0
9
Punjab Stubble Burning Cases : धान के अवशेष जलाने से रोकने के प्रयास जारी : कृषि मंत्री
Punjab Stubble Burning Cases : धान के अवशेष जलाने से रोकने के प्रयास जारी : कृषि मंत्री

कहा, ऐसे मामलों पर रोक के लिए प्रदेश भर में 8045 नोडल अधिकारी किए नियुक्त

Punjab Stubble Burning Cases (आज समाज), चंडीगढ़ : प्रदेश में धान के अवशेष में आग लगाने के मामले रोकने के लिए प्रदेश सरकार प्रयासरत है। ज्ञात रहे कि पिछले करीब15 दिन से प्रदेश में जगह-जगह ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं जहां पर किसान धान के अवशेषों में आग लगा रहे हैं।

पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए प्रदेश सरकार के प्रयासों की जानकारी देते हुए कृषि मंत्री ने बताया कि राज्य में पराली जलाने की घटनाओं को नियंत्रित करने और पराली के उचित प्रबंधन के लिए, पंजाब सरकार ने 8,045 नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है। ये नोडल अधिकारी विशेष रूप से उन क्षेत्रों में लगातार नजर रखेंगे, जहां पराली जलाने की घटनाएं अधिक होती हैं।

यह भी पढ़ें : Punjab News : पराली प्रबंधन को जन आंदोलन बनाने की जरूरत : सीएम

यह भी पढ़ें : Punjab Batala Accident : सड़क हादसे में तीन की मौत, सीएम ने जताया शोक

इन अधिकारियों को किया गया नियुक्त

इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए, पंजाब के कृषि और किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बताया कि धान की कटाई के सीजन के दौरान पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए 79 एसडीएमज, 108 तहसीलदार, 108 डीएसपीज, 1,140 क्लस्टर अधिकारी और अन्य स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है।

उन्होंने कहा कि इन नोडल अधिकारियों को कटाई के बाद की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने का काम सौंपा गया है। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही, ये अधिकारी और स्टाफ सूचना, शिक्षा और संचार (आई ई सी) से संबंधित विभिन्न गतिविधियों में शामिल होंगे, जिनमें किसानों के साथ बैठकें करके उन्हें पराली प्रबंधन (सीआरएम) मशीनों के उपयोग के बारे में जागरूक करना शामिल है।

यह भी पढ़ें : Punjab Panchayat Election 2024 : पंजाब में लगी सरपंच पद की बोली, आयोग ने मांगी रिपोर्ट

यह भी पढ़ें : Punjab CM News : सहकारिता को सशक्त बनाने की लिए प्रतिबद्ध : मान