Panipat News: पानीपत में भाजपा के पूर्व सांसद के मौसा के घर ईडी की रेड

0
77
Panipat News: पानीपत में भाजपा के पूर्व सांसद के मौसा के घर ईडी की रेड
Panipat News: पानीपत में भाजपा के पूर्व सांसद के मौसा के घर ईडी की रेड

पूर्व सांसद संजय भाटिया के मौसा है नीतिसेन भाटिया
Panipat News (आज समाज) पानीपत: हिमाचल प्रदेश में एक जमीन विवाद से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने पूर्व सांसद संजय भाटिया के मौसा के घर दस्तक दी। भाजपा नेता नीतिसेन भाटिया पूर्व सांसद संजय भाटिया के मौसा है। नीतिसेन भाटिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी करीबी है। यह कार्रवाई हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में एक जमीन विवाद से जुड़े मामले में की गई है। इस मामले में बीते साल केंद्रीय नारकोटिक्स टीम नीतिसेन भाटिया के बेटे नीरज भाटिया को गिरफ्तार कर चुकी है।

काफी समय से जांच कर रही ईडी

हिमाचल में पांवटा साहिब फार्मास्युटिकल फर्म की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) काफी समय से कर रही है। ईडी ने हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला प्रशासन से उक्त फर्म और 5 अन्य व्यक्तियों के स्वामित्व वाली संपत्तियों का विवरण मांगा था। 7 दिसंबर, 2024 को सिरमौर के डिप्टी कमिश्नर को धन शोधन रोकथाम अधिनियम, 2002 के प्रावधानों के तहत विदित हेल्थकेयर, पांवटा साहिब की संपत्ति का विवरण प्रस्तुत करने के लिए कहा गया था।

पीएम मोदी और मनोहर लाल के करीबियों में होती है गिनती

नीतिसेन भाटिया को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर का करीबी बताया जाता है। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर करीब 9 माह पहले नीतिसेन भाटिया के पोते की शादी में पहुंचे थे। कोरोना काल में 24 अप्रैल 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनसंघ के सदस्य नीतिसेन भाटिया को सुबह 9 बजे फोन कर हालचाल जाना था।

विधानसभा चुनाव लड़ चुके नीतिसेना भाटिया

नीतिसेन 1987 में पानीपत नगर पालिका के अध्यक्ष बने। कामकाज के मसले में हमेशा सख्त मिजाज रहे नीतिसेन ने सन 1991 और 1996 में पानीपत विधानसभा से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा। भाटिया पानीपत भाजपा के अध्यक्ष भी रहे। करनाल लोकसभा क्षेत्र से पूर्व सांसद संजय भाटिया ने अपने मौसा नीतिसेन भाटिया का हाथ पकड़कर राजनीति में कदम रखा।

ये भी पढ़ें : हिसार एयरपोर्ट से रावनवमी पर अयोध्या के लिए उड़ेंगी फ्लाइट