सोनिया गांधी से ई.डी. की पूछताछ के विरोध में दिल्ली कांग्रेस ने किया सत्याग्रह

0
237
ED from Sonia Gandhi Delhi Congress did a satyagraha in protest against the questioning of

आज समाज डिजिटल,नई दिल्लीः

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार के नेतृत्व में आज सभी 14 जिला कांग्रेस कमेटियों में केन्द्र की भाजपा सरकार के इशारे पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी जी से ई.डी. द्वारा नेशनल हैराल्ड मामले में बुलाने के विरोध में सत्याग्रह धरना किए गए व पदयात्रा निकालीं। कांग्रेस का अरोप है कि हमेशा की तरह आज पुलिस की दमनकारी नीति जारी रही और गृहमंत्रालय के इशारे दिल्ली पुलिस ने कई जिलों में भाजपा सरकार के विरोध में प्रदर्शन होने नही दिया गया जबकि कई नेताओं को घरों में ही हाउस अरेस्ट किया गया। प्रदेश अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने पटपड़गंज, महरौली और बदरपुर जिला कांग्रेस कमेटियों में आयोजित सत्याग्रह में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया।

कांग्रेस के नेताओं पर स्वार्थ और बदले की भावना से की जा रही कार्यवाही

अनिल कुमार ने कहा तानाशाही मोदी सरकार की हठधर्मिता और निरंकुशता के चलते ई.डी. और सीबीआई विपक्ष और कांग्रेस के नेताओं पर स्वार्थ और बदले की भावना से की जा रही कार्यवाही से देश का संविधान और लोकतांत्रिक प्रणाली खतरे में पड़ गई है। उन्होंने कहा कि जब ई.डी. के पास कोई सवाल ही नही थे तो कांग्रेस अध्यक्ष को ई.डी. ने बुलाया क्यों? उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस अध्यक्ष सवाल देने के लिए मौजूद थीं तब उन्हें 4 दिन बाद क्यों बुलाया है, क्या अगले पूछताछ में सवाल मोदी सरकार तैयार करेगी? एक बहुत बड़ा प्रश्न जिसे देशवासियों को विचार करना चाहिए।

दिल्ली पुलिस कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर कस रही शिंकजा

कुमार ने कहा कि हम कांग्रेस अध्यक्ष के समर्थन में सत्याग्रह करने के लिए एकत्रित होते है परंतु दिल्ली पुलिस कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर शिंकजा कसती है, उन्हें अपने नेता के समर्थन अभिव्यक्ति करने अधिकार क्यों नही है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक तरफ आर.एस.एस. के कार्यक्रम के लिए दिल्ली पुलिस सुव्यवस्था के लिए काम करती है दूसरी तरफ कांग्रेस कार्यकर्ता जब विरोध करता है तब उन्हें जेल में डालने का आदेश पुलिस को दिया जाता है।

कांग्रेस पर आरोप लगाना भाजपा की दोहरी राजनीति का हिस्सा

उन्होंने कहा कि भाजपा नेता लोकतंत्र बचाने की बात करते है, सरकार आपकी है संविधान में संशोधन आप करते है लोकतंत्र बचाने के लिए कांग्रेस पर आरोप लगाना भाजपा की दोहरी राजनीति का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारी तंत्र का इस्तेमाल करके विपक्ष पर आरोप सिद्ध करने की कोशिश कर रही है, जबकि सच को कभी भी दबाया नही जा सकता और न ही डराया जा सकता है।