Haryana News: हरियाणा के रोहतक, सोनीपत और पानीपत में महसूस किए गए भूकंप के झटके

0
519
Haryana News: हरियाणा के रोहतक, सोनीपत और पानीपत में महसूस किए गए भूकंप के झटके
Haryana News: हरियाणा के रोहतक, सोनीपत और पानीपत में महसूस किए गए भूकंप के झटके

3.5 रही भूकंप की तीव्रता
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा के रोहतक, सोनीपत और पानीपत में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप के आने के डर से लोग घरों से बाहर निकल गए। भूकंप के झाटके 12 बजकर 28 मिनट पर महसूस किए गए।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.5 रही। इसका सेंटर सोनीपत के कुंडल गांव में 5 किलोमीटर गहराई में रहा। भूकंप आने वाले क्षेत्रों में लोग पार्क और खुले स्थानों में जमा हो गए। इससे पहले 12 नवंबर को सुबह 7 बजकर 50 मिनट पर रोहतक और उसके आसपास के जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

ये भी पढ़ें : हरियाणा में कल रात से बदलेगा मौसम, बारिश व ओले गिरने की संभावना