Earthquake: जापान के दक्षिण क्षेत्र में जोरदार भूकंप, सुनामी की चेतावनी

0
4
Earthquake: जापान के दक्षिण क्षेत्र में जोरदार भूकंप, सुनामी की चेतावनी
Earthquake: जापान के दक्षिण क्षेत्र में जोरदार भूकंप, सुनामी की चेतावनी

Earthquake In Southern Japan, (आज समाज), टोक्यो: जापान की राजधानी टोक्यो के दक्षिण क्षेत्र में आज जोरदार भूकंप आया। स्थानीय मौसम विभाग के मुताबिक इजू द्वीप के तटीय इलाकों में भूकंप आया है और इसकी तीव्रता 5.9 मापी गई है। विभाग ने क्षेत्र में दूरदराज के द्वीपों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की है।

यह भी पढ़ें :  PM Modi US Visit: प्रधानमंत्री ने अमेरिका की फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन को भेंट की पश्मीना शॉल, यूएस प्रेजिडेंट को दिया चांदी का ट्रेन मॉडल

किसी तरह मिला का नुकसान नहीं

अधिकारियों के अनुसार, हालांकि अब तक भूकंप के कारण किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन एहतियातन सुनामी का अलर्ट जारी किया गया है। स्थानीय लोगों द्वारा भूकंप के झटके महसूस किए जाने के बाद क्षेत्र में एक मीटर तक की लहरों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई।

दूरदराज के समुद्री भूकंप से अभी नहीं मिला आंकड़ा

मौसम विभाग एजेंसी ने बताया कि यह समुद्री भूकंप हाचिजो द्वीप के लगभग 180 किमी दूर दक्षिण में आया। यह स्थान राजधानी टोक्यो से लगभग 300 किमी दूर दक्षिण में स्थित है। चाचिजो द्वीप के यानेन क्षेत्र में लगभग 50 सेंटीमीटर की एक छोटी सुनामी दिखी है। अधिकारियों ने कहा कि इस दूरदराज के समुद्री भूकंप से भूकंपीय तीव्रता का आंकड़ा अभी नहीं मिल पाया है।

सुनामी चेतावनी मिली : स्थानीय निवासी 

हाचिजो द्वीप के कुछ निवासियों ने हालांकि कहा है कि उन्हें भूकंप के झटके महसूस नहीं हुए हैं। उन्होंने बताया कि सुनामी चेतावनी मिली है। बता दें कि जापान का प्रशांत महासागर क्षेत्र भूकंप व ज्वालामुखी के लिए बहुत संवेदनशील है। इसे ‘रिंग आॅफ फायर’ से भी जानते हैं। यह रिंग प्रशांत महासागर को घेरने वाली एक रेखा है, जिसमें कई भूकंपीय दोष हैं। इसी कारण जापान में भूकंप व सुनामी का खतरा ज्यादा होता है।

यह भी पढ़ें :   PM Modi Gift To Jil Biden: जानें पश्मीना शॉल की खासियत, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश