Earthquake: जापान में 6.9 तीव्रता का भूकंप, कई जगह सुनामी का अलर्ट

0
79
Earthquake जापान में 6.9 तीव्रता का भूकंप, कई जगह सुनामी का अलर्ट
Earthquake : जापान में 6.9 तीव्रता का भूकंप, कई जगह सुनामी का अलर्ट

6.9 Magnitude Earthquake In Japan, (आज समाज), टोक्यो: जापान में आज जोरदार भूकंप आया। रिक्टर पैमाने पर भूकंप क तीव्रता 6.9 मापी गई और इसका केेंद्र क्युशू द्वीप में जमीन से करीब 8.8 किमी नीचे बताया जा रहा है। भूकंप के झटकों के बाद देश में कई जगह पर सुनामी का अलर्ट जारी किया गया है। सूत्रों के अनुसार मियाजाकी, कोची, ओएटा, कागोशिमा और इहिमे शहर में सुनामी की एडवाइजरी जारी की गई है।

5 मीटर तक लहरें उठती हैं तो ‘मेजर सुनामी’

जापान ‘सुनामी वॉर्निंग सिस्टम’ के मुताबिक, अगर भूकंप के बाद सुनामी की एडवाइजरी या अलर्ट जारी होता है और इसके बाद समंदर में 1 मीटर ऊंची लहरें उठती हैं तो इसे सुनामी कैटेगरी में रखा जाता है। इनकी ऊंचाई बाद में 3 से 5 मीटर हो सकती है। अगर 5 मीटर तक लहरें उठती हैं तो इसे ‘मेजर सुनामी’ कैटेगरी में रखा जाता है।

बता दें कि इससे पहले 1 जनवरी 2024 को जापान में 7.6 तीव्रता का भूकंप आया था। इसमें 318 लोगों की मौत हुई थी और 1300 लोग घायल हुए थे। इशिकावा में भूकंप से कई जगहों पर आग लग गई थी। इससे 200 इमारतें जलकर खाक हो गई थीं। मार्च 2011 में जापान में अब तक का सबसे खतरनाक भूकंप आया था, जिसमें 16 हजार लोगों की मौत हो गई थी।

जापान भूकंप के लिहाज से सबसे सेंसिटिव

जापान भूकंप के लिहाज से सबसे सेंसिटिव एरिया में है। यहां भूकंप आते रहते हैं, क्योंकि ये दो टेक्टोनिक प्लेटों के जंक्शन के पास स्थित है। इशिकावा प्रांत, जहां भूकंप आया है, महासागर के चारों ओर भूकंपीय फॉल्ट लाइनों की एक घोड़े की नाल के आकार की श्रृंखला- रिंग ऑफ फायर, के करीब स्थित है।

रिंग ऑफ फायर ऐसा इलाका है जहां कॉन्टिनेंटल प्लेट्स के साथ ओशियनिक टेक्टॉनिक प्लेट्स भी मौजूद हैं। ये प्लेट्स आपस में टकराती हैं तो भूकंप आता है। इनके असर से ही सुनामी आती है और वोल्केनो भी फटते हैं। दुनिया के 90% भूकंप इसी रिंग ऑफ फायर में आते हैं। यह क्षेत्र 40 हजार किलोमीटर में फैला है। दुनिया में जितने सक्रिय ज्वालामुखी हैं, उनमें से 75% इसी क्षेत्र में हैं।