Hisar News : हिसार में नाबालिग से रेप मामले के मामले में बौना कॉमेडियन दर्शन दोषी करार

0
88
Hisar News : हिसार में नाबालिग से रेप मामले के मामले में बौना कॉमेडियन दर्शन दोषी करार
Hisar News : हिसार में नाबालिग से रेप मामले के मामले में बौना कॉमेडियन दर्शन दोषी करार

13 मार्च होगी मामले की अंतिम सुनवाई
Hisar News (आज समाज) हिसार: एडीजे सुनील जिंदल की कोर्ट ने हरियाणा के मशहूर बौना कॉमेडियन दर्शन को नाबालिग से रेप मामले में दोषी करार दिया है। मामले की अगली सुनवाई 13 मार्च होगी, जिसमें अंतिम फैसला सुनाया जाएगा। दोषी करार देने के बाद जब वह कोर्ट से बाहर निकला तो मुंह छिपाते हुए नजर आया। यहां पुलिस ने उसे कस्टडी में ले लिया और जेल भेज दिया। इससे पहले वह जमानत पर चल रहा था।

नाबालिग लड़की एक्ट्रेस बनाने का झांसा दिया

सितंबर 2020 को अग्रोहा क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ रेप करने की शिकायत दी थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी कलाकार को गिरफ्तार किया था। हालांकि बाद में उसे जमानत मिल गई थी। पीड़िता के वकील रेखा मित्तल ने बताया कि दर्शन यूट्यूब पर कॉमेडी वीडियो बनाता था। कई दिनों से नाबालिग लड़की को एक्ट्रेस बनाने का झांसा दे रहा था। 21 सिंतबर 2020 को दर्शन ने नाबालिग को फोन कर कहा कि एक वीडियो शूट करनी है, जिसमें उसका भी रोल है।

चंडीगढ़ ले जाकर किया रेप

नाबालिग लड़की दर्शन के घर गई। इसके बाद उसे वह और उसका भाई बाइक पर एक जगह ले गए। वहां वीडियो शूट करने के बाद दर्शन ने नाबालिग लड़की को अपने साथ चंडीगढ़ जाने के लिए बोला। इस पर लड़की ने मना किया तो उसे धमकी भी दी, जिससे वह डर गई। इसके बाद दर्शन अपने साथियों के साथ लड़की को चंडीगढ़ ले गया। इसके बाद दर्शन ने होटल में नाबालिग लड़की से रेप किया।

लड़की के कागजात में छेड़छाड़ करके बनाया बालिग

इस दौरान दर्शन ने नाबालिग लड़की के कागजात में छेड़छाड़ करके उसे बालिग बना दिया और एक संस्था के सहयोग से लड़की से शादी कर ली। सुरक्षा के लिए हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी। बाद में नाबालिग अपने घर आई तो आपबीती मां को बताई। इसके बाद मां ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामले में आरोपी पाए जाने पर बौना कलाकार दर्शन को गिरफ्तार किया था।

ये भी पढ़ें : Delhi Crime News : आनंद विहार अग्निकांड में पुलिस ने दर्ज की एफआईआर