Dussehra 2024: देश में रही विजयदशमी की धूम, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री ने तीर चलाकर किया रावण दहन

0
52
Dussehra 2024: देशभर में रही विजयदशमी की धूम, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने तीर चलाकर किया रावण दहन
Dussehra 2024: देशभर में रही विजयदशमी की धूम, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने तीर चलाकर किया रावण दहन

Dussehra Celebration, (आज समाज), नई दिल्ली: देशभर में शनिवार को अच्छाई पर बुराई का प्रतीक दशहरा धूमधाम से मनाया गया। सब जगह त्यौहार तकरीबन शांतिपूर्वक सम्पन्न हो गया। कहीं से किसी त्तरह की बड़ी वारदात या अप्रिय घटना की की कोई सुचना नहीं है। देश की राजधानी दिल्ली के अलावा चंडीगढ़, लखनऊ, कोलकाता, तेलंगाना, गुजरात, आंध्रप्रदेश और मैसूर सहित पूरे देश में विजयदशमी की धूम रही। साथ ही शाम को पंडालों में रखी देवी दुर्गा की प्रतिमाओं का विजर्सन किया गया।

यह भी पढ़ें :  Maharashtra Crime: अजित पवार गुट के नेता बाबा सिद्दीकी की मुंबई में हत्या

देवी दुर्गा की प्रतिमाओं का विजर्सन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के लाल किले पर स्थित माधव दास पार्क में चल रही रामलीला में पहुंचे और वहां हनुमान व राम और लक्ष्मण का रोल अदा कर रहे कलाकारों को पहले उन्होंने तिलक किया, फिर प्रतीकात्मक तीर चलाकर रावण का दहन किया।

बता दें कि दशहरे पर अस्त्र-शस्त्र पूजा भी होती है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नागपुर स्थित मुख्यालय में सुबह संघ प्रमुख मोहन भागवत ने शस्त्र पूजा की। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस बार सुरक्षा बलों के जवानों के साथ दशहरा मनाने पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग पहुंचे। उन्होंने वहां  सुकना कैंट में पहले अस्त्र-शस्त्र की पूजा की और उसके बाद जवानों के माथे पर तिलक लगाया।

दिल्ली में जला देश का सबसे बड़ा रावण, 30 लाख खर्च

दिल्ली के द्वारका सेक्टर-10 में देश का सबसे बड़ा रावण का पुतला दहन किया गया। इसकी ऊंचाई लगभग 211 फुट थी। पुतला बनाने वाली श्रीराम लीला सोसायटी के आयोजक राजेश गहलोत ने बताया कि यह देश का सबसे बड़ा पुतला है। उन्होंने बताया कि इसे बनाने पर 30 लाख रुपए खर्च हुए और 4 महीने में बनकर यह तैयार हुआ है।

राजस्थान में बारिश के कारण कार्यक्रम बाधित

्नराजस्थान में कई जगह शनिवार को बारिश के चलते रावण दहन के जश्न का मजा किरकिरा हो गया। इस बीच उदयपुर में रावण, कुंभकण और मेघनाद पुतले रेनकोट से ढके गए।
राज्य के कोटा में रावण का पुतला खड़ा करते समय वह क्रेन से टूटकर गिर गया। हालांकि शनिवार सुबह तक इसे दोबारा खड़ा कर दिया गया।

एमपी पप्पू यादव बाल-बाल बचे

बिहार के पूर्णिया में रावण वध के दौरान छोड़े गए रॉकेट की चिंगारी सांसद पप्पू यादव के चेहरे की तरफ आ गई। हालांकि वह तुरंत पीछे हट गए और बचाव हो गया। बिहार की राजधानी पटना स्थित गांधी मैदान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में रावण जलाया गया।

यह भी पढ़ें : Vijayadashami: देशभर में दशहरे की धूम, राजनाथ ने दार्जिलिंग में जवानों संग मनाया पर्व