Dussehra 2024: पीएम ने देशवासियों को दी विजय दशमी की शुभकामनाएं

0
70
Dussehra 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी विजय दशमी की शुभकामनाएं
Dussehra 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी विजय दशमी की शुभकामनाएं

PM Modi On Vijayadashami, (आज समाज), नई दिल्ली: देशभर में आज दशहरा मनाया जाएगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक इस पर्व पर देशवासियों को बधाई दी है। गौरतलब है कि हिंदू पंचांग के अनुसार, हर वर्ष आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को देशभर में बड़े उत्साह के साथ दशहरा मनाया जाता है। इस तिथि पर भगवान राम ने लंकापति रावण का वध किया था और इसी खुशी में यह त्योहार मनाया जाता है।

यह भी पढ़ें : Haryana News: हाईकमान के बुलावे पर फिर दिल्ली पहुंचे नायब सिंह सैनी

जीवन में बुलंदियां छुए सभी देशवासी : मोदी

पीएम मोदी ने दशहरे की शुभकामनाएं देते हुए सोशल मीडिया प्लेटर्फाम एक्स पर ट्वीट कर लिखा, देशवासियों को विजयादशमी की ढेर सारी शुभकामनाएं। उन्होंने लिखा, मां दुर्गा और भगवान राम के आशीर्वाद से सभी देशवासी अपने जीवन में बुलंदियां छुएं, यही मेरी ईश्वर से कामना है।

जानें क्यों मनाया जाता है दशहरा

बता दें कि 10 दिन तक चले युद्ध में दशहरे के दिन देवी दुर्गा ने महिषासुर का वध कर दिया था। वहीं प्रभु श्रीराम ने लंका पति नरेश रावण का अंत करके इस दिन लंका पर विजय हासिल की थी। इसी उपलक्ष्य में दशहरे पर देवी दुर्गा की पूजा के साथ ही शस्त्र पूजा भी की जाती है। इस मौके पर भगवान राम व शमी की पूजा का भी महत्व है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने की शस्त्र पूजा

मान्यता है कि दशहरे वाले दिन जो काम शुरू किया जाता है उसमें अवश्व वियज हासिल होती है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्यों ने भी नागपुर में विजयादशमी के अवसर पर शस्त्र पूजा की। इस मौके पर संघ प्रमुख मोहन भागवत भी मौजूद रहे। शस्त्र पूजा में बतौर मुख्य अतिथि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पूर्व प्रमुख के. राधाकृष्णन पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें : Haryana News: सीएम नायब सैनी 15 या 17 अक्टूबर को लेंगे शपथ, पीएम पहुंचेंगे