Karnal News : करनाल के इंद्री में धान खरीद न होने से किसानों ने मंडी गेट पर जड़ा ताला

0
9
करनाल के इंद्री में धान खरीद न होने से किसानों ने मंडी गेट पर जड़ा ताला
Karnal News : करनाल के इंद्री में धान खरीद न होने से किसानों ने मंडी गेट पर जड़ा ताला

कल तक धान खरीद शुरू न होने पर किसानों ने दी हाइवे जाम करने की चेतावनी
सरकारी रेट से कम धान खरीदने पर होगी कार्रवाई
Karnal News (आज समाज) करनाल: पूरे प्रदेश में इस समय धान कटाई का कार्य जोरों पर चल रहा है। मंडियों में धान के ढेर लगे हुए है। मंडियों में जगह न होने के कारण किसानों से सड़क किनारे भी धान के ढेर लगा रखे है। लेकिन धान पीआर धान की सरकारी खरीद शुरू नहीं होने के कारण किसानों को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। पिछले करीब 20 दिन से किसान खरीद शुरू होने की बांट जोह रहे है। पर अभी तक धान का एक भी दाना नहीं खरीदा गया है। वहीं करनाल के इंद्री में धान खरीद न होने से परेशाना किसानों का गुस्सा सोमवार सुबह फूट गया। खरीद प्रक्रिया से नाराज किसानों ने मंडी गेट को ताला जड़ दिया।

किसानों ने सरकार, प्रशासन व मिलर्स के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों का कहना है कि सरकार के निर्देशनुसार 27 सितंबर से धान खरीद प्रक्रिया शुरू होनी थी। लेकिन मिलर्स अपनी नाजायज मांगों के चलते हड़ताल पर चले गए। उन्होंने कि वे 20 पिछले 20 दिन से धान को मंडी में लिए बैठे है लेकिन आज तक उनके पास कोई खरीददार नहीं आया। मिलर्स ने आढ़तियों को बारदाना देने से भी मना किया हुआ है। कुछ दिन पहले हुई बारिश में उनका सैकड़ों क्विंटल धान खराब हो चुका है। लेकिन किसी के कान पर जूं तक नहीं रेंगती।

200 से 300 रुपए प्रति क्विटंल का लगा रहे कट

किसानों का कहना है कि सरकार ने पीआर धान का रेट 2310 रुपए प्रति क्विंटल तय किया है लकिन मिलर्स किसानों से 200 से 300 रुपए प्रति क्विटंल कम रेट पर धान खरीदने के लिए तैयार है। लेकिन सरकार द्वारा तय रेट पर धान खरीदने से मना कर रहे है। सभी किसान सुखा कर मंडी में धान लेकर आए है। सरकार द्वारा तय नमी की मात्रा से भी कम नमी होने पर कट लगाया जा रहा है। इंद्री मंडी के गेट पर ताला लगाकर बैठे चढुनी गुट किसान नेता मनजीत चौगावा ने कहा कि खाली कागजों में सरकारी खरीद हो रही है। लेकिन अबतक किसी भी किसान की धान को सरकारी रेट पर नहीं खरीदा जा रहा है। खरीद न होने के कारण आज मजबूरन हमने मंडी के गेट पर ताला लगाया है।

9 को करेंगे रोड जाम

किसानों का कहना है कि अगर कल तक धान खरीद कार्य सुचारू रूप से शुरू नहीं हुआ तो वह रोड जाम करेंगे। जिसकीर जिम्मेदारी सरकार व प्रशासन की होगी। उन्होंने कहा कि मिलर्स कमीशन एजेंट संगठन और अधिकारियों की मिलीभगत से किसानों को जानबूझकर परेशान किया जा रहा है। ताकि किसान अपनी फसल कम दाम पर बेचने को मजबूर हो जाए। निसिंग मंडी के मार्केट कमेटी के सचिव गौरव आर्य ने कहा कि हमने एक नोटिस जारी किया है कि कोई भी प्राइवेट मिलर अगर सरकारी रेट से कम कीमत पर धान खरीदेगा, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : Jani Master: दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर का अवॉर्ड वापस लिया