Punjab Breaking News : नशा समाज एवं आर्थिकता को हानि पहुंचा रहा : राष्ट्रपति

0
88
Punjab Breaking News : नशा समाज एवं आर्थिकता को हानि पहुंचा रहा : राष्ट्रपति
Punjab Breaking News : नशा समाज एवं आर्थिकता को हानि पहुंचा रहा : राष्ट्रपति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पंजाब-चंडीगढ़ के तीन दिवसीय दौरे पर केंद्रीय विश्वविद्यालय बठिंडा पहुंचीं

Punjab Breaking News (आज समाज), चंडीगढ़। प्रदेश सरकार जहां नशे को पंजाब के लिए एक चुनौती मानते हुए इसे जड़ से खत्म करने के लिए प्रयासरत्त है वहीं देश की राष्ट्रपति ने भी इसपर चिंता व्यक्त की है। मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पंजाब-चंडीगढ़ के तीन दिवसीय दौरे पर केंद्रीय विश्वविद्यालय बठिंडा पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में तेजी से फैल रहे नशा व कैंसर पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि नशा समाज एवं आर्थिकता को हानि पहुंचा रहा तो वहीं कैंसर की बीमारी भी अति गंभीर समस्या है। राष्ट्रपति एम्स के पहले कनवोकेशन एवं केंद्रीय यूनिर्वसिटी के दशम दीक्षांत समारोह समागम में बतौर मुख्यातिथि भाग ले रहीं थी।

पंजाब के राज्यपाल व कैबिनेट मंत्री भी रहे मौजूद

इस मौके उनके साथ पंजाब के राज्यपाल एवं विशिष्ट अतिथि गुलाब चंद कटारिया और पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डीयां विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि नशाखोरी समाज एवं आर्थिकता को हानि पहुंचाता है। इस लिए नशे को समाप्त करने के लिए पीड़ितों का विशेष तौर पर उचित उपचार करवाना चाहिए। जिससे वो समाज की मुख्य धारा में आ सकें। उन्होंने कहा कि कैंसर की बीमारी भी अति गंभीर है। जिस पर अंकुश लगाने के लिए उचित कदम उठाए जाने चाहिए। केंद्रीय यूनिर्वसिटी में उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी और स्वर्ण पदक विजेताओं की सराहना की।

दीक्षांत समारोह एक नई यात्रा की शुरुआत

इस दौरान राष्ट्रपति ने इस बात पर जोर दिया कि दीक्षांत समारोह केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि एक नई यात्रा की शुरूआत भी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी छात्र अपने आचरण और योगदान के माध्यम से विश्वविद्यालय, अपने परिवार और देश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने छात्रों को जीवन में जिज्ञासा, मौलिकता, नैतिकता, दूरदर्शिता और सहजता को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

ये भी पढ़ें : Punjab Farmers Protest : किसानों ने केंद्र सरकार को भेजी रिपोर्ट

ये भी पढ़ें : Punjab CM News : लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं देना हमारा मकसद : मान