पानीपत, गुरुग्राम और भिवानी में भी छाए बादल
Haryana Weather Update (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा के महेंद्रगढ़ और नूंह में आज दोपहर बाद अचानक से मौसम बदल गया। महेंद्रगढ़ के नारनौल और नूंह में बादल छाने के साथ-साथ बूंदाबांदी भी शुरू हो गई है। तेज हवाएं चल रही है। इसके अलावा प्रदेश के पानीपत, गुरुग्राम और भिवानी में भी बादल छाए हुए है।
मौसम विभाग ने रेवाड़ी और पलवल में भी आज बारिश की चेतावनी दी है। इन जिलों में तेज हवाएं चलने के साथ बिजली चमकेगी और हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा इन जिलों समेत बाकी 19 जिलों में मौसम विभाग ने हीट वेव का अलर्ट जारी किया हुआ है। हालांकि, इनमें से भी पानीपत, फतेहाबाद, गुरुग्राम, भिवानी, सिरसा समेत कुछ जिलों में आज बादल छाए हुए हैं और तेज हवाएं चल रही हैं।
इन जिलों में हीट वेव का अलर्ट
मौसम विभाग ने जिन जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है, उसमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी शामिल हैं।
ये भी पढ़ें : हरियाणा में मई के अंत में हो सकता है सीईटी एग्जाम
ये भी पढ़ें : 1 मई तक गेहूं के नुकसान दावा पेश कर सकते है हरियाणा के किसान