Drinks for Weight Gain: वजन बढ़ाने के लिए सुबह खाली पियें ये ड्रिंक

0
163
ओटमील स्मूदी

Drinks for Weight Gain: जिस तरह वजन घटाना मुश्किल है, उसी तरह वेट गेन करना भी एक बड़ा टास्क होता है। आजकल अधिकतर लोग कम वजन से परेशान हैं और वेट गेन करना चाहते हैं। वजन बढ़ाने के लिए कुछ लोग प्रोटीन पाउडर या सप्लीमेंट्स आदि का सहारा लेते हैं। वहीं, कुछ लोग हेल्दी और बैलेंस डाइट की मदद से वजन बढ़ाना चाहते हैं। हालांकि, डाइट की मदद से ही वजन बढ़ाना चाहिए। यह वेट गेन करने का एक हेल्दी तरीका होता है। अगर आप भी दुबले-पतले और कमजोर हैं, तो वजन बढ़ाने के लिए रोज सुबह इन ड्रिंक्स का सेवन कर सकते हैं।

1. दूध और केला शेक

अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो रोज सुबह खाली पेट दूध और केले का शेक पी सकते हैं। दूध और केला शेक, प्रोटीन और कार्ब्स से भरपूर ड्रिंक है। इसे पीने से शरीर को एनर्जी मिलती है। यह मसल्स को बढ़ाता है और वेट गेन में भी सहायक होता है। वजन बढ़ाने के लिए आप रोजाना इस शेक का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप एक गिलास दूध लें। इसमें 1-2 केले अच्छी तरह ग्राइंड कर लें। फिर आप इस शेक को पी सकते हैं। आप चाहें तो इसमें बादाम, काजू, अखरोट, खजूर और किशमिश आदि भी मिला सकते हैं।

2. आंवला जूस में अदरक का पाउडर

अगर आपका डाइजेशन खराब है और इसकी वजह से वजन नहीं बढ़ पा रहा है, तो ऐसे में आप आंवला जूस में अदरक का पाउडर मिलाकर ले सकते हैं। आंवला जूस और अदरक का पाउडर, दोनों ही डाइजेशन के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इसके लिए आप एक गिलास पानी लें। इसमें 1-2 चम्मच आंवला जूस और चुटकीभर अदरक का पाउडर मिलाएं। फिर आप रोज सुबह इस ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं। इसे पीने से आपको वजन बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

3. अदरक और नींबू पानी

अदरक और नींबू पानी का सेवन करने से भी वेट गेन में काफी मदद मिल सकती है। दरअसल, कई बार पाचन-तंत्र सही से काम नहीं करता है और इसकी वजह से वेट गेन नहीं हो पाता है। ऐसे में सबसे पहले डाइजेशन को मजबूत बनाना जरूरी होता है। इसके लिए आप अदरक और नींबू पानी का सेवन कर सकते हैं। आप एक गिलास पानी लें। इसमें नींबू और अदरक का रस मिलाएं। अब आप रोज सुबह इस पानी का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, आपको इस पानी को लेने के दौरान अपनी डाइट भी बैलेंस रखनी है। अन्यथा आपका वजन कम हो सकता है।

4. ओटमील स्मूदी

ओटमील स्मूदी वेट गेन में मददगार साबित हो सकती है। यह स्मूदी फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होती है। वजन बढ़ाने के लिए आप रोज सुबह खाली पेट ओटमील स्मूदी का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप आधा कप ओट्स लें। अब एक गिलास दूध में ओट्स और कुछ फल मिलाकर ग्राइंड कर लें। फिर आप इस ड्रिंक का सेवन आसानी से कर सकते हैं। रोजाना इस ड्रिंक को पिएंगे, तो आपका वजन धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा।

5. बादाम और खजूर ड्रिंक

अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो बादाम और खजूर की ड्रिंक भी फायदेमंद हो सकती है। इसके लिए आप एक गिलास दूध में बादाम और खजूर मिलाएं। अब इन्हें ग्राइंड करके शेक तैयार करें। आप इस ड्रिंक को रोज सुबह खाली पेट पी सकते हैं। यह वजन बढ़ाने में मदद करता है। बादाम और खजूर ड्रिंक, ऊर्जा से भरपूर होती है। इसमें हेल्दी फैट्स और फाइबर होते हैं।