NUH NEWS : डॉ शारिक हुसैन ने मोहन लाल बडौली को प्रदेश अध्यक्ष बनने दी बधाई

0
147
नूंह न्यूज (आज समाज) मनीष आहूजा विधानसभा से भाजपा के युवा वरिष्ठ नेता डॉक्टर शारिक हुसैन मालब ने मोहनलाल बडौली के हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी, और केंद्रीय नेतृत्व का आभार भी व्यक्त किया है। डॉ शारिक हुसैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता व हरियाणा में राई विधानसभा क्षेत्र के विधायक मोहनलाल कौशिक को हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर हरियाणा भाजपा में नए जोश का संचार हुआ है। उन्होंने कहा कि मोहनलाल कौशिक के नेतृत्व में आने वाले विधानसभा चुनाव में 2024 का इतिहास दोबारा दोहराया जाएगा। हरियाणा में 36 बिरादरी के सहयोग से पूर्ण बहुमत की सरकार बनाकर लोगों की जन भावनाओं पर चलकर हर वर्ग के कल्याण का कार्य करेंगे। मोहनलाल बडौली ने हरियाणा भाजपा संगठन में महामंत्री रहते हुए भाजपा के संगठन को बढ़ाने का कार्य किया था। उनमें संगठन का बड़ा अनुभव है जिसका प्रदेश भाजपा को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों में नायब सैनी और मोहन लाल कौशिक की जोड़ी हरियाणा में एक नया अध्याय लिखेगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में केंद्र के साथ प्रदेश की सरकार जनहितैषी कार्यों को बढ़ावा दे रही है। इससे प्रतिदिन लोगों की दिनचर्या में काफी बदलाव आ रहा है।