Haryana News: डॉ. सतीश पूनिया को मिली हरियाणा भाजपा प्रभारी की जिम्मेदारी

0
212
डॉ. सतीश पूनिया को मिली हरियाणा भाजपा प्रभारी की जिम्मेदारी
डॉ. सतीश पूनिया को मिली हरियाणा भाजपा प्रभारी की जिम्मेदारी

बिप्लब देब की हरियाणा भाजपा प्रभारी पद से छुट्टी
Haryana News Chandigarh (आज समाज) चडीगढ़: हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने प्रदेश प्रभारी बिल्पब देब को हटा दिया है। उनकी जगह पर डॉ. सतीश पूनिया को नया प्रभारी बनाया गया है। डॉ. पूनिया राजस्थान से संबंधित हैं। उनके साथ सांसद सुरेंद्र नागर को सह प्रभारी लगाया गया है। हालांकि बिल्लब देब चुनाव सह प्रभारी बने रहेंगे। लोकसभा चुनाव में हरियाणा में भाजपा को झटका लगा। यहां से भाजपा 10 में से सिर्फ 5 ही सीटें जीत पाई थी। 2019 में भाजपा ने सभी 10 सीटें जीती थी। इसके अलावा भाजपा विधानसभा की 90 में से 46 सीटों पर पिछड़ गई। हरियाणा में भाजपा लगातार 2 बार से सत्ता में है। विधानसभा में इस बार जीतकर हैट्रिक बनाने के लिए सर्जरी के तहत इससे पहले भाजपा यहां के सीएम मनोहर लाल खट्टर को हटा चुकी है। उनकी जगह पर ओबीसी वर्ग से आने वाले नायब सैनी को सीएम बनाया जा चुका है। वहीं केंद्र की मोदी 3.0 सरकार में हरियाणा से मनोहर लाल खट्टर, राव इंद्रजीत और कृष्णपाल गुर्जर यानी कुल 3 मंत्री बनाए गए हैं। वहीं हरियाणा के सहप्रभारी बनाए सांसद सुरेंद्र नागर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के रहने वाले है। वे गौतमबुद्ध नगर से लोकसभा सांसद रहने के साथ ही राज्यसभा सांसद है।

राजस्थान के रहने वाले है डॉ. पूनिया

राजस्थान के चूरू जिले से संबंध रखने वाले डा. सतीश पूनिया राजस्थान बीजेपी में प्रदेश अध्यक्ष सहित काफी अहम पदों पर रहे हैं। वे पिछले कार्यकाल में राजस्थान में विपक्ष के उप नेता भी रहे। उन्हें संगठन में काफी लंबा अनुभव है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा गृहमंत्री अमित शाह के करीबियों में सतीश पूनिया की गिनती होती है। लोकसभा चुनाव में सतीश पूनिया को ही चुनाव प्रभारी बनाया गया था।