Dr. Pawan Saini State General Secretary BJP: कांग्रेस डूबता हुआ जहाज जिस पर कोई नहीं बैठना चाहता : डॉ पवन सैनी प्रदेश महामंत्री

0
694
Dr. Pawan Saini State General Secretary BJP

पांच राज्यों की हार ने कांग्रेस के नेताओं और कांग्रेस को नकार दिया :डॉ पवन सैनी Dr. Pawan Saini State General Secretary BJP

कांग्रेस ने क्षेत्रवाद, जातिवाद, परिवारवाद और भाई- भतीजावाद के सिवा प्रदेश को कुछ नहीं दिया: पवन सैनी Dr. Pawan Saini State General Secretary BJP

इशिका ठाकुर, कुरुक्षेत्र:

Dr. Pawan Saini State General Secretary BJP: हरियाणा भाजपा के प्रदेश महामंत्री डॉ पवन सैनी ने कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपने मुख्यमंत्री अपने 10 साल के कार्यकाल का ब्यौरा देकर जाए कि कुरुक्षेत्र जिले के लिए उन्होंने क्या काम किया है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मुख्यमंत्री रहते हुए अपने कार्यकाल में करीब 10 साल तक लाडवा विधानसभा की अनदेखी करते हुए पिछड़ी हुई विधानसभा बना कर रखा। इस प्रकार के नेता को जनता के सामने अपने कार्यकाल की सच्चाई भी बतानी चाहिए।

भाजपा आने पर लाडवा विधानसभा विकास के मामले में हरियाणा की नंबर वन बनी Dr. Pawan Saini State General Secretary BJP

प्रदेश महामंत्री डॉ पवन सैनी आज गांव खैरा में कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे थे। प्रदेश महामंत्री डॉ पवन सैनी ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में लोग बुढ़ापा पेंशन के लिए दर-दर की ठोकरें खाते थे। भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के बाद बुढ़ापा पेंशन 2500 रुपये करने के साथ-साथ 60 वर्ष की आयु होने पर अपने आप बुढ़ापा पेंशन शुरू करने योजना तैयार की है। कांग्रेस के कार्यकाल में बिजली, पानी की समस्याओं को लेकर लोगों को सारा दिन सड़कों पर रहना पड़ता था। कांग्रेस के कार्यकाल में जनता की ना अपील सुनी जाती थी ना कोई दलील सुनी जाती थी। भारतीय जनता पार्टी कि सरकार आने के बाद लाडवा विधानसभा विकास के मामले में हरियाणा की नंबर वन विधानसभा बनी है।

मुख्यमंत्री ने लाडवा विधानसभा को सब डिवीजन का दर्जा देकर पहली सौगात दी Dr. Pawan Saini State General Secretary BJP

हरियाणा के ओजस्वी मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने लाडवा विधानसभा को सब डिवीजन का दर्जा देकर सबसे पहली सौगात दी थी। गांव बहलोलपुर में करोड़ों रुपए की लागत से आईटीआई बनकर तैयार हुई है। गांव मथाना में केंद्रीय विद्यालय मनाया गया है उमरी के अंदर 100 करोड रुपये की लागत से एनआईडी बनकर तैयार है जिसमें देश भर से बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। प्रदेश महामंत्री डॉ पवन सैनी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से सवाल करते हुए कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपने कार्यकाल का कोई एक काम बताएं जो कांग्रेस ने अच्छा किया है। कांग्रेस ने उनके कार्यकाल में भ्रष्टाचार, क्षेत्रवाद, जातिवाद, भाई भतीजावाद के सिवा और कुछ भी नहीं है। पांच राज्य में हुए चुनाव परिणामों ने साबित कर दिया है कि कांग्रेस एक डूबता हुआ जहाज है जिस पर कोई भी बैठा नहीं चाहता।

कांग्रेसी नेताओं को जनता ने आइना दिखाने का काम किया Dr. Pawan Saini State General Secretary BJP

कांग्रेसी नेताओं को जनता ने आइना दिखाने का काम किया है। भारतीय जनता पार्टी अपनी नीति और नियत के कारण सभी प्रदेशों में फिर से सरकार बना रही है हरियाणा प्रदेश में भी ओजस्वी मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बना कर एक नया इतिहास रचेगी। प्रदेश महामंत्री डॉ पवन सैनी ने कहा कि यह वही भूपेंद्र सिंह हुड्डा है जिसने अपने कार्यकाल में किसानों को मुआवजे के तौर पर दो-दो रुपये के चेक वितरित किए थे। किसानों ने उस समय एक चेक लेने से मना कर दिया था और उन चेको को किसानों ने सरकारी कार्यालय के सामने ही आग के हवाले कर दिया था । आज मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा किसान हितेषी होने का ड्रामा कर रहे हैं। किसानों के खेतों तक उनके कार्यकाल में पानी नहीं पहुंचा था। बिना आवश्यकता के दादूपुर -नलवी नहर को खो दिया गया।

गलत नीतियों का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ा Dr. Pawan Saini State General Secretary BJP

नहर के बनाने के पीछे किसानों को पानी देना नहीं था केवल अपनी जेब को भरना था। उनकी गलत नीतियों का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ा। डॉ पवन सैनी ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में दिन में केवल एक या दो घंटा बिजली आती थी हरियाणा प्रदेश के ओजस्वी मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 24 घंटे बिजली देकर हरियाणा प्रदेश को एक नई सौगात देने का काम किया है। आज हरियाणा केकर अग्रणी प्रदेशों में जाना जाता है। प्रदेश महामंत्री डॉ पवन सैनी ने कहा कि युद्ध रूस और यूक्रेन के बीच में हो रहा है लेकिन आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों के कारण विदेशों में पढ़ाई करने वाले छात्र आज स्वाभिमान और गर्व से तिरंगे को उठाकर भारत लौट रहे हैं यह देश के मजबूत नेतृत्व को दर्शाता है कि देश आज मजबूत हाथों में है। इस अवसर पर पिपली मंडल महामंत्री नरेंद्र सैनी, गुलजार,देश राज खैरा, मास्टर सत प्रकाश, जसविंदर जस्सी, युवा मंडल अध्यक्ष सोमपाल राणा, सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Also Read : निकाय संस्थाओं के लिए मार्च चुनौती से भरा Bodies Institutions

Also Read : झटका: हरियाणा रोडवेज के सेवानिवृत्तकर्मियों की मुफ्त बस यात्रा पर ब्रेक, विरोध Brakes On Free Bus Travel