Dr. MKK Arya Model School में वार्षिक एथलेटिक्स समारोह (2023-2024) का आयोजन

0
255
Dr. MKK Arya Model School
Dr. MKK Arya Model School
Aaj Samaj (आज समाज),Dr. MKK Arya Model School,पानीपत :  डॉ.एमकेके आर्य मॉडल स्कूल के प्रांगण में दो दिवसीय वार्षिक एथलेटिक्स समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभआरंभ मुख्य अतिथि जसबीर सिंह जो एक प्रसिद्ध कबड्डी खिलाड़ी रहे है, जिन्होंने खेल की दुनिया में अपना नाम बनाया। वह अपनी चपलता, शक्ति और रणनीतिक सोच के लिए जाने जाते थे, जिसने उन्हें कबड्डी के उच्च तीव्रता और शारीरिक रूप से मांग वाले खेल में उत्कृष्टता हासिल करने में मदद की। भारत के पंजाब क्षेत्र में जन्मे और पले-बढ़े, जसवीर सिंह ने कम उम्र में कबड्डी के लिए एक जुनून विकसित किया। उन्होंने न्स्कूल में खेल खेलना शुरू किया और जल्दी ही रैंकों के माध्यम से अपने क्षेत्र के शीर्ष खिलाड़ियों में से एक बन गए कार्यक्रम का आरंभ जसवीर सिंह के कर कमलों द्वारा ध्वजारोहण से किया गया l जसवीर सिंह  जी के खेल के प्रति समर्पण को जल्द ही राष्ट्रीय कबड्डी टीम द्वारा पहचाना गया और उन्हें अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया। वह टीम के लिए एक मूल्यवान संपत्ति साबित हुए, जिससे उन्हें कई पदक और पुरस्कार जीतने में मदद मिली।

विद्यार्थी जीवन में सर्वांगीण विकास का साधन खेल है

जिन्होंने 2014 में एशियाई खेलों का स्वर्ण पदक और 2016 में विश्व कप जीता। उन्हें 2017 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मधुप परासर, शैक्षणिक सलाहकार मंजू सेतिया, विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी दीपक गिरधर, खेल विभागाध्यक्ष बनेश खेल अध्यापक, विशाल, प्रवीन एवं अन्य अध्यापकगण और विद्यार्थी उपस्थित थे। सर्वप्रथम विद्यालय के चारो सदनों आस्था, अहिंसा, निष्ठा और शक्ति के छात्र- छात्राओ द्वारा बैंड की ध्वनि पर कदमताल करते हुए मार्च पास्ट किया गया। विद्यार्थियों ने इस अवसर पर स्वागत गीत व नृत्य  प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। उनके स्वागत संबोधन में, मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि खेल प्रतियोगिताओं द्वारा छात्रों में प्रतिभा प्रदर्शन, आत्माभिव्यक्ति और उत्तरदायित्व की भावना को विकसित करने का अवसर प्राप्त होता है। इसलिए खेलों का भी विद्यार्थियों के जीवन में मह्त्वपूर्ण स्थान हैं। प्रधानाचार्य ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में सर्वांगीण विकास का साधन खेल है, इसके द्वारा छात्रों में अनुशासन, संयम, सहनशीलता और सहयोग की भावना जागृत होती है।

खेल खिलाड़ी की आत्मा है

मुख्य अतिथि जसवीर ने कहा कि खेल खिलाड़ी की आत्मा है। खेल में हार जीत का इतना महत्व नहीं है जितना इस बात का है कि खिलाड़ी किस भावना से खेलते हैं। इस कार्यक्रम में मंच का संचालन जसमीत ने किया। मुख्य अतिथि ने सभी प्रतिभागियों को पूरी निष्ठा एवं खेल भावना से विभिन्न स्पर्धाओं में सम्मिलित होने की शपथ दिलाकर प्रतियोगिताओं को आरंभ करने की औपचारिक घोषणा की और इसके पश्चात मशाल प्रज्वलन के साथ प्रतियोगिताएं आरंभ हुईl इस में बिभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के खेल प्रतियोगिताओं में अपना कौशल दिखाया विजयी खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।