Aaj Samaj (आज समाज),Dr. MKK Arya Model School, पानीपत: सोमवार को डॉ. एमकेके आर्य मॉडल स्कूल में हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के चारों सदनों आस्था, अहिंसा, निष्ठा व शक्ति ने एक- एक टीम के रूप में भाग लिया। छात्रों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के लिए नियमित आधार पर विभिन्न अंतर सदनीय प्रतियोगिताएंँ आयोजित की जाती हैं। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कक्षा 9वीं-10वीं के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यालय के हिंदी विभाग की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य था भारतीय भाषाओं में केवल हिंदी ही एक ऐसी भाषा है जिसे राष्ट्रभाषा के रूप में अपनाया जा सकता है क्योंकि यह अधिकांश भारतीयों द्वारा बोली जाती है।

 

हिंदी भाषा के प्रश्नों के दस दौर चलें

यह समस्त भारत में आर्थिक, धार्मिक और राजनीतिक सम्पर्क माध्यम के रूप में प्रयोग के लिए सक्षम है तथा इसे सारे देश के लिए सीखना आवश्यक है। किशोर विद्यार्थियों को भाषा की विशाल शब्द संपदा व समृद्ध साहित्य तथा प्रबुद्ध साहित्यकारों से परिचित कराना इस प्रतियोगिता का उद्देश्य था। इस प्रतियोगिता के अंतर्गत हिंदी भाषा के प्रश्नों के दस दौर चलें, जिनमें दृश्य, श्रव्य तथा भाषा से संबंधित दौर थे। अंतिम दौर तीव्र गामी दौर था, जिसमें प्रत्येक सदन के विद्यार्थियों ने बड़ी तीव्रता और कुशलता से अपनी बुद्धिमता का परिचय दिया। प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में हाजिर जवाबी और तीव्र बुद्धि से प्रश्नों का उत्तर दिया। प्रतियोगिता के परिणाम घोषित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य मधुप परासर, शैक्षिक सलाहकार मंजू सेतिया तथा भाषा व गतिविधि प्रभारी मीरा मारवाह ने प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया।

 

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के दौर

क्रम संख्या         दौर             दौर के नाम
1.                प्रथम         सामान्य ज्ञान  दौर
2.                द्वितीय      विलोम शब्द दौर
3.                तृतीय        समानार्थी शब्द दौर
4.                चतुर्थ       रचनाकार के चित्र दौर
5.                पाँचवा        दोहे (काव्य पंक्तियाँ दौर)
6.                छठा          मुहावरे  दौर
7.                सातवाँ      ग्रंथों के नाम दौर
8.               आठवांँ      देखो और पहचानो दौर
9.                नौवाँ       बूझो और जानो
10.               दसवाँ         तीव्रगामी दौर

 

इस प्रतियोगिता का  परिणाम इस प्रकार रहा 

स्थान                           सदन
प्रथम                     निष्ठा सदन
द्वितीय                  अंहिसा, शक्ति सदन
तृतीय                    आस्था सदन
 

अंतर सदनीय प्रतियोगिताओं के महत्व को समझाया

सबसे पहले उन्होंने अंतर सदनीय प्रतियोगिताओं के महत्व को समझाया। सभी टीमों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन सब की प्रशंसा की। राष्ट्रभाषा के प्रति अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा यह भाषा हमें एकता के सूत्र में बाँधती हैं। मीडिया, फिल्म उद्योग, बैंक आदि क्षेत्रों में हिंदी की उपयोगिता बढ़ती जा रही है। हिंदी भाषा से कई रोजगार हमें मिलते हैं। यह अपनी माटी की भाषा है और हमें अपनी भाषा पर गर्व है। इससे जुड़े दिलचस्प साहित्य और कविता के कारण हिंदी सीखना हमेशा से मजे़दार रहा है। हिंदी वह भाषा है जिसके माध्यम से हम अपनी भावनाओं और विचारों को व्यक्त करते हैं।

 

 

 

 

यह भी पढ़ें : Sawan Somvar Special: सावन सोमवार व्रत में बनाएं ये दो तरह के स्वादिष्ट मीठे पकवान

यह भी पढ़ें : 125 Feet High Shiva Temple : हरियाणा का एकमात्र लगभग सात गज भूमि पर बना 125 फुट ऊंचा शिव मंदिर

Connect With Us: Twitter Facebook