Kurukshetra News: डॉ. कृष्ण कुमार जाटियान बने श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार

0
51
डॉ. कृष्ण कुमार जाटियान बने श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार
Kurukshetra News: डॉ. कृष्ण कुमार जाटियान बने श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार

जिम्मेदारी पूर्वक अपने कर्तव्यों का करूंगा निर्वहन: डॉ. कृष्ण कुमार
Kurukshetra News (आज समाज) कुरूक्षेत्र: श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान ने कुलसचिव डॉ. नरेश कुमार भार्गव का तीन साल का कार्यकाल खत्म होने के बाद आयुर्वेद अध्ययन एवं अनुसंधान संस्थान के शल्य तंत्र विभाग के सहायक प्रो. डॉ. कृष्ण कुमार जाटियान को रजिस्ट्रार नियुक्ति किया है। उनकी नियुक्ति सरकार के आगामी आदेशों तक की गई है। डॉ. कृष्ण कुमार जाटियान ने इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए कुलपति का आभार प्रकट किया और कहा कि वह जिम्मेदारी पूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। गौरतलब हो कि डॉ. कृष्ण कुमार का चिकित्सा और शिक्षा के क्षेत्र में एक लंबा अनुभव है, इसके साथ ही विश्वविद्यालय के मुख्य संपदा अधिकारी होने के साथ-साथ संस्थापक रजिस्ट्रार होने का गौरव भी उनको प्राप्त हो चुका है।

यह भी पढ़ें : JK Elections: पहले चरण की वोटिंग शुरू, आज 24 पर सीटों पर होगा मतदान