Dr. Karan Singh Kadian Former Chairman Market Committee Panipat : भाजपा की सरकार में किसान, मज़दूर, व्यापारी, कर्मचारी, सब आ चुके हैं तंग : डॉक्टर कर्ण सिंह कादियान

0
297
Dr. Karan Singh Kadian Former Chairman Market Committee Panipat
Dr. Karan Singh Kadian Former Chairman Market Committee Panipat
Aaj Samaj (आज समाज),Dr. Karan Singh Kadian Former Chairman Market Committee Panipat,पानीपत : कांग्रेस पार्टी के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत कांग्रेस नेता डॉक्टर कर्ण सिंह कादियान पूर्व चेयरमैन मार्केट कमेटी पानीपत पीसीसी डेलीगेट और सुरेंद्र कादियान ने हलका पानीपत ग्रामीण के जसबीर कॉलोनी नूरवाला में हाथ से हाथ जोड़ों अभियान के तहत लोगों को कांग्रेस पार्टी से जोड़ा और अभियान चलाया। डॉक्टर कादियान ने कहा कि इस सरकार से हर वर्ग दुखी है। गरीबों पर सबसे ज़्यादा मार पड़ रही है। महँगाई बढ़ती जा रही है। इस सरकार में गरीबों का जीना मुश्किल हो गया है। फ़ैमिली आइडी के बहाने गरीबों के राशन के कार्ड कार्ड दिए गए हैं। बुढ़ापा पेंशन भी गरीबों की काट दी गई है।

निगम में भ्रष्टाचार फैला हुआ है

ग़रीब आदमी अपने प्लॉटों की रजिस्ट्री नहीं करवा पा रहे हैं, निगम में भ्रष्टाचार फैला हुआ है। प्लॉटों की आइडी नहीं बन पा रही है। भाजपा की सरकार में किसान, मज़दूर, व्यापारी, कर्मचारी, सब तंग आ चुके हैं। जनता चुनाव का इंतज़ार कर रही है। इस समय कांग्रेस पार्टी की लहर चल रही है। देश व प्रदेश में कांग्रेस पार्टी सरकार बनाएगी। हरियाणा में चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार बनाएगी। हरियाणा सरकार बनने के बाद गैस का सिलिंडर 500 रुपया में दिया जाएगा, बुढ़ापा पेंशन 6000 रूपये दी जाएगी, हर महीने तीन सौ यूनिट बिजली फ़्री दी जाएगी, कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन स्कीम लागू की जाएगी, देश में हरियाणा प्रदेश तरक़्क़ी और विकास के मामले पर नंबर वन में लाया जाएगा। इस अवसर पर सुरेंद्र कादियान, जसमेर मान, करनैल सिंह, एडवोकेट सोनू पाल, सुनील पॉल, अंकित सिंह, डॉक्टर राजेंद्र सैनी, शांतनु शर्मा आदि मौजूद रहे।