Dr. Abhay Singh Yadav : डॉ. अभय सिंह यादव ने जनविश्वास रैली के लिए किया कनीना शहर का दौरा

0
114
कनीना में सतीश जेलदार के घर लोगों को रैली का निमंत्रण देते नांगल चौधरी के विधायक डॉ. अभय सिंह यादव।
कनीना में सतीश जेलदार के घर लोगों को रैली का निमंत्रण देते नांगल चौधरी के विधायक डॉ. अभय सिंह यादव।

Aaj Samaj (आज समाज),Dr. Abhay Singh Yadav,नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़ : नांगल चौधरी के विधायक डॉ. अभय सिंह यादव ने 10 दिसंबर 2023 को दौंगड़ा अहीर में प्रस्तावित जनविश्वास रैली का निमंत्रण दिया। डॉ. यादव ने अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान अटेली विधानसभा क्षेत्र के तिगरा गांव अटेली व कनीना शहर में अटेली रोड़ पर युवाओं ने जोरदार स्वागत किया तथा 3 किलोमीटर तक मोटरसाइकिल के काफिले से डीजे की धुन पर शहर में प्रवेश करवाया। वहीं सतीश जेलदार के घर, विक्रम के घर आर्य समाज मंदिर, वाल्मीकि धर्मशाला, नरेंद्र अस्पताल, सीहोर रोड़ आरएस वाटिका, नितेश मास्टर केंद्र के अलावा कनीना अनाज मंडी के अलावा अनेक स्थानों पर जनसंपर्क कर दौरा किया।

डॉक्टर यादव ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 9 वर्षों में भाजपा सरकार द्वारा करवाए गए विकास कार्यों के संदर्भ में लोगों का जनविश्वास दिखाने के लिए आगामी 10 दिसंबर को दौंगड़ा अहीर के स्टेडियम में एक रैली का आयोजन किया गया है। जिसमें भाजपा के हरियाणा प्रभारी एवं त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री तथा राज्यसभा सांसद विप्लव देव मुख्य वक्ता होंगे।

उनके साथ भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं कोऑपरेटिव सोसाइटी के पूर्व अध्यक्ष कंवर सिंह यादव, राजेंद्र लोढ़ा, सतीश जेलदार, विजयपाल, ओमप्रकाश निशानियां जिला प्रवक्ता भाजपा, जगदीश आचार्य, सुरेश वशिष्ठ, दीपक वशिष्ठ, योगेश कुमार, प्रदीप, संदीप, विक्रम व सुखबीर के अलावा अनेक  व्यक्ति उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें  : Sri Krishna School Sihama के विद्यार्थियों ने मैट्रिक्स ऑलम्पियाड़ में किया उत्कृष्ट प्रर्दशन

यह भी पढ़ें  : Drug Free Haryana अभियान तहत पुलिस का जागरूकता अभियान लगातार जारी,

Connect With Us: Twitter Facebook