PM Modi on Delhi Victory : दिल्ली में डबल इंजन की सरकार करेगी विकास : पीएम

0
91
PM Modi on Delhi Victory
PM Modi on Delhi Victory : दिल्ली में डबल इंजन की सरकार करेगी विकास : पीएम

पार्टी की जीत पर दिल्ली के लोगों को दी बधाई, कहा, आपके प्यार को हम विकास के रूप में वापस करेंगे

PM Modi on Delhi Victory (आज समाज), नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में लंबे समय बाद पार्टी के सत्ता में आने के बाद भाजपा का हर नेता खुश है। इन विधानसभा चुनाव में पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए करीब 27 साल बाद सत्ता में वापसी की है। पार्टी की जीत पर भाजपा मुख्यालय में आए पीएम मोदी ने कहा कि मोदी की गारंटी पर भरोसा करने के लिए सिर झुकाकर नमन करता हूं। दिल्ली ने हमें दिल्ली खोलकर प्यार किया है।

आपके प्यार को सवा गुना कर विकास के रूप में लौटाएंगे। दिल्ली के लोगों का यह प्यार, विश्वास, हम सभी पर एक कर्ज है। दिल्ली की डबल इंजन सरकार तेजी से विकास कर अपना कर्ज चुकाएगी। आज की यह ऐतिहासिक विजय है। यह सामान्य विजय नहीं, दिल्ली के लोगों ने आप-दा को बाहर कर दिया है। एक दशक की आपदा से दिल्ली मुक्त हुई है।

दिल्ली के दिल में मोदी बसते हैं : नड्डा

वहीं जेपी नड्डा ने कहा, यह चुनाव और इसके पहले के लोकसभा चुनाव में दिल्ली की जनता ने स्पष्ट संदेश दिया। लोकसभा में सातों सीटों और आज 48 सीटों पर विजय, यह स्पष्ट संदेश है कि दिल्ली के दिल में मोदी बसता है। पीएम ने 10 सालों में भारत की राजनीति में जो परिवर्तन लाया। इस बात के लिए , देश में जो काम हुआ, उसपर यह चुनाव मोहर लगाता है। पहले की राजनीति लोकलुभावन वादे करो फिर भूल जाओ। मोदी जी ने जो कहा वह किया, जो नहीं किया वह भी किया।

जेपी नड्डा ने कहा, आज के इस विशाल सभा में मंच पर उपस्थित हम सबके प्रिय यशस्वी प्रधानमंत्री, भारत के गृह मंत्री अमित शाह का हम स्वागत करते हैं। कार्यकर्ता आज इस ऐतिहासिक घड़ी में भाजपा मुख्यालय में हर्ष और उल्लास के साथ एकत्रित हुए हैं। करोड़ों कार्यकर्ता जो टीवी पर देख रहे हैं। उनकी ओर से मोदी जी की ओर से अभिनंदन। आपके नेतृत्व में एक के बाद एक जीत, जनता ने बारंबार मोहर लगाया। आप ने भी सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ी। दिल्ली के जनता जनार्दन ने मोदी के नेतृत्व में आशीर्वाद दिया। तमाम कार्यकर्ताओं दिन रात मेहनत की। उन सबका धन्यवाद।

जेल जाने वालों को सत्ता से बाहर किया

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि जो अंदर (जेल) गया था, उसे दिल्ली ने बाहर कर दिया है। मोदी को बागडोर सौंपी है तो हर किसी को मोदी बनकर काम करना है। यह मेरी दिल्ली है, इस ऊर्जा के साथ काम करना है। उन्होंने कहा कि हम आने वाले कुछ ही साल में पिछले 27 साल की कसर पूरी कर देंगे। भाजपा सरकार न केवल दिल्ली बल्कि यमुना को भी विश्व में एक आदर्श के रूप में पेश करेगी। हम दिल्ली में विकास की नई इबादत लिखेंगे। जिसे पूरी दुनिया देखेगी।