Trump on Russia-Ukraine War, (आज समाज), वाशिंगटन: रूस-यूक्रेन के बीच तीन साल से जारी जंग के खात्मे के लिए अमेरिका के नवनियुक्त राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तरीका अपनाते नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि पीएम मोदी जंग खत्म करने के लिए रूस और युक्रेन को हमेशा बातचीत का रास्ता अख्तियार करने की सलाह देते आए हैं। अब डोनाल्ड ट्रंप ने भी यही रास्ता अख्तियार किया है और वह भी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को शांति और बातचीत से मुद्दे का हल करने की सलाह दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें : Elon Musk: एलन मस्क की टेस्ला ने भारत  सरकार के साथ मजबूत होते संबंधों के बीच भारत में शुरू की भर्ती प्रक्रिया

पुतिन व जेलेंस्की को साथ बैठकर निकालना होगा हल : ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले सप्ताह शुक्रवार को पीएम मोदी की बात रिपीट की और कहा कि पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की को दोनों देशों के बीच जारी जंग को रोकने के लिए एक साथ आना होगा। उन्होंने कहा, दोनों को एक टेबल पर बैठकर मसले का हल निकालना होगा। बता दें कि रूस और अमेरिका इससे पहले सऊदी अरब में जंग खत्म करने के लिए बात भ्री कर चुके हैं।

पहले रूस का विरोधी रहा है अमेरिका

अमेरिका पहले कई बार कह चुका है कि भारत को संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में रूस के खिलाफ वोट करना चाहिए और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उसे रूस का विरोध करना चाहिए, लेकिन भारत ने कभी ऐसा नहीं किया। नई दिल्ली ने शुरू से रूस और यूक्रेन के बीच वार्ता का पक्षधर रहा है। अब ट्रंप भी चाहकर भी रूस की आलोचना नहीं कर पा रहे हैं। इसके विपरीत वह पुतिन के साथ मिलना चाहते हैं और जल्द यूक्रेन जंग खत्म करवाना चाहते हैं। उनकी यह नीति सालों से पीएम मोदी की नीति रही है। इससे साफ है कि भारत को देखकर अमेरिका की इस विदेश नीति में बदलाव आया है।

यह भी पढ़ें : Donald Trump: भारत के पास बहुत पैसा, हम उन्हें दो करोड़ डॉलर क्यों दे रहे